पटना: बिहार में आगामी 24 अप्रैल को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। इस सत्र के दौरान नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सदन में विश्वास मत प्रस्ताव पेश करेंगे और अपना बहुमत साबित करेंगे। इस संबंध में विधानसभा सचिवालय ने सूचना जारी कर दी है। जारी सूचना के अनुसार बताया गया है कि आगामी 24 अप्रैल को सुबह 11 बजे से विधानसभा का सत्र शुरू होगा। यह सत्र राजनीतिक दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि इस दिन सम्राट सरकार सदन में अपना बहुमत साबित करेंगे।

यह भी पढ़ें     -     CM सम्राट से मिलने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, सम्राट ने हाथ जोड़ किया स्वागत, करीब 20 मिनट हुई बातचीत

बता दें कि नई सरकार के गठन के बाद उसे सदन में अपनी बहुमत साबित करनी होती है। सदन में बहुमत साबित नहीं होने पर सरकार गिर जाती है या फिर नई सरकार को अपना इस्तीफा देना पड़ता है। बता दें कि विशेष सत्र की सूचना से पहले आज ही पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने नए सीएम सम्राट चौधरी से मुलाकात की थी। इससे पहले राज्यसभा जाने की घोषणा करने और निर्वाचित होने के बाद पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। फिर 15 अप्रैल को नए सीएम के तौर पर सम्राट चौधरी ने शपथ ली थी और अब 24 अप्रैल को वह अपना बहुमत साबित करेंगे।

यह भी पढ़ें     -     नीतीश के बेटे निशांत रहेंगे अब Z श्रेणी सुरक्षा घेरे में, दोनों डिप्टी CM की सिक्यूरिटी बढ़ी तो विजय सिन्हा की हो गई कम

YouTube Video