पटना: दिल्ली दंगा के आरोप में करीब 6 वर्षों से जेल में बंद शरजिल इमाम शुक्रवार की शाम पटना पहुंचे। 2020 दिल्ली दंगा में UAPA के आरोप में जेल में बंद शरजिल इमाम को कोर्ट ने भाई के शादी के लिए 10 दिन का पैरोल दिया है जिसके बाद वह जेल से बाहर निकले हैं और शुक्रवार की शाम बिहार पहुंचे। शरजिल इमाम 20 मार्च से 30 मार्च तक जेल से बाहर रहेंगे। पटना पहुँचने के बाद मीडिया ने जब उनसे बात करने की कोशिश की तो उन्होंने किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया लेकिन इस दौरान उनके एक सहयोगी ने कहा कि कोर्ट ने मीडिया से बात करने की अनुमति नहीं दी है। भाई की शादी में आये हैं।
यह भी पढ़ें - टेंडर से लेकर अवैध खनन तक EOU का बड़ा एक्शन, परीक्षा पेपर लीक मामले में भी...
बता दें कि शरजिल इमाम बिहार के जहानाबाद के रहने वाले हैं। उनके ऊपर 2020 में दिल्ली में CAA के विरोध में दंगा भड़काने और भड़काऊ भाषण देने का आरोप है। इसके साथ ही उनके ऊपर UAPA भी लगाया गया है। वह करीब 2020 से ही दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं जिन्हें अब भाई की शादी में शामिल होने के लिए पैरोल दी गई है। शरजिल पुलिस की सुरक्षा में अपने भाई की शादी में शामिल होने आये हैं। वह करीब 6 वर्ष बाद तिहाड़ जेल से बाहर निकले हैं। बता दें कि दिल्ली दंगे में 54 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 700 से अधिक व्यक्ति जख्मी हो गये थे।
यह भी पढ़ें - विक्रमशिला पुल के पाया की फ़ॉल्स दीवारें टूटीं, लोगों में अफरातफरी, विभाग ने कहा ...
पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट