शैतान,मैदान और "औरों में कहां दम था" एक के बाद एक हिट फिल्मों के बाद अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन एक बार फिर धमाल मचने के लिए आ गई है.इस फिल्म को दिवाली के दिन सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है.वही ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने कमाल कर दिया है. मिली जानकारी के अनुसार फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है और कार्तिक आर्यन की मूवी भूल भुलैया 2 को कड़ी टक्कर भी दे रही है.बता दे की फिल्म में अजय सुपर कॉप बाजीराव सिंघम बनकर दुश्मनों के छक्के छुड़ा रहे हैं.वही अब फिल्म के दूसरे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है.सिंघम अगेन ने पहले दिन भारत में 43.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. सैकनिल्क की अर्ली रिपोर्ट की मानें तो दूसरे दिन मूवी ने 41.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. टोटल कमाई फिल्म ने 85 करोड़ कर ली है. वहीं, इस रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया भर में दो दिनों में मूवी ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. कहा जा रहा है कि सोमवार को मूवी दुनिया भर में 200 करोड़ पार कर लेगा.