सीवान: भागलपुर के सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में घुस कर गोलीबारी करने वाले रामधनी यादव के एनकाउंटर की चर्चा बुधवार को दिन भर होती रही तो दूसरी तरफ गुरुवार की अहले सुबह पुलिस ने एक और अपराधी को गोली मारी है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में अपराधी छोटू यादव के पैर में गोली मारी जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घायल हालत में पुलिस ने अपराधी को अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे डॉक्टर ने पटना रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि अपराधी चित् यादव ने बीती शाम हर्ष कुमार सिंह और उनके बहनोई चंदन सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थिंजसीमें हर्ष की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चंदन सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए जिन्हें इलाज के लिए पटना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि हत्याकांड के बाद पुलिस अपराधी की तलाश में जुट गई थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने एक अपराधी की पहचान की और हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने चार लोगों के शामिल होने की बात कही साथ ही उसने हथियार कहां रखा है यह भी बताया। पुलिस ने अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी की कोशिश के साथ ही छोटू को लेकर हथियार बरामद करने पहुंची जहां पहले से छिपाए हथियार से अचानक उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि अपराधी छोटू ने करीब राउंड फायरिंग की जबकि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसे दो गोली लगी है। पुलिस ने छोटू को गिरफ्तार कर लिया तथा इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर आन्दर ढाला ओवरब्रिज के समीप कार साइड करने को लेकर विवाद हुआ था। जख्मी चंदन और मृतक हर्ष एक तिलक समारोह में जाने के लिए सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर किसी का इंतजार कर रहे थे इसी दौरान पीछे से आई एक कार ने टक्कर मार दी। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई और फिर दूसरी कार में सवार लोगों ने हाथियार निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जिसमें हर्ष कुमार सिंह की मौके पर मौत हो गई जबकि चंदन सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी पूरन झा के नेतृत्व में एक टीम गठित कर छानबीन शुरू कर दी गई। सीसीटीवी फुटेज में अपराधी छोटू यादव को चिह्नित कर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और उसने अपना अपराध स्वीकार करते हुए चार लोगों की संलिप्तता की बात कही। हथियार बरामदगी के दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी जिसके बाद पुलिस ने उसके दोनों घुटने में गोली मारी है।

पुलिस के अनुसार अपराधी छोटू यादव का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और वह कुछ दिन पहले ही छपरा जेल से बाहर आया था। गोलीबारी के घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें छोटू यादव दो लोगों पर फायरिंग करते हुए दिख रहा है। वीडियो में तेज बारिश के बीच सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल नजर आ रहा है। वीडियो में आसपास के लोग और महिलाएं चीखते हुए भी सुनाई दे रही हैं। फायरिंग के दौरान हर्ष कुमार सिंह को करीब तीन गोलियां लगीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चंदन सिंह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। फिलहाल पुलिस बाकी फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।