सीवान: सीवान से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां एक बार फिर अपराधियों ने दिनदहाड़े बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया है। अपराधियों ने हथियार के बल पर एक CSP संचालक से लाखों रूपये लूट लिए और भाग निकले। घटना सीवान के नवीगंज थाना क्षेत्र के बसौली गांव के समीप की है जहां शुक्रवार की सुबह साढ़े 8 बजे के करीब अपराधियों ने हथियार के बल पर CSP संचालक से लूटपाट की। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई वहीं घटना की सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
घटना के संबंध में पीड़ित CSP संचालक गोबिंद कुमार उर्फ़ प्रिंस कुमार ने कहा कि वह रोज की तरह सुबह अपने घर नवीगंज से बाइक से बसौली बाजार स्थित अपने CSP पर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में घात लगाये दो बाइक पर पांच अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और कनपटी पर पिस्तौल सटा कर रूपये से भरा बैग छीन लिया। उन्होंने बताया कि अपराधियों ने उनका मोबिएल फोन और बाइक की चाभी भी ले ली ताकि वह तुरंत उनका पीछा न कर सकें।
यह भी पढ़ें - तीसरी बार राज्यसभा के उप सभापति चुने गए हरिवंश, PM मोदी ने दी बधाई
पीड़ित CSP संचालक ने बताया कि बैग में करीब 9 लाख 47 हजार रूपये थे जो बैंक से लेनदेन से संबंधित थे। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए बसौली बाजार की तरफ फरार हो गये। पीड़ित ने बताया कि सभी अपराधी कम उम्र के थे और उन्होंने अपने चेहरे ढंक रखे थे जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। हालांकि पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे की छानबीन शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस जांच में जुट गई वहीं आसपास के लोगों में अफरातफरी का माहौल हो गया।
यह भी पढ़ें - पदभार ग्रहण करते ही CM को मिली जान से मारने की धमकी, आरोपी गुजरात से हुआ गिरफ्तार