darsh news

रेड के दौरान पलटा माहौल… आरोपी के समर्थन में उतरे ग्रामीण, पुलिस पर टूटा गुस्सा

The atmosphere changed during the raid

मोतिहारी जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के दुदही गांव में साइबर फ्रॉड के एक आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने अचानक हमला कर दिया। इस अप्रत्याशित हमले में दो दारोगा सहित आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरसिद्धि में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज किया गया।

यह भी पढ़ें: मोतिहारी में होटल पर अचानक छापा… अंदर का नजारा देख दंग रह गई पुलिस

पुलिस सूत्रों के अनुसार, टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव में साइबर ठगी के मामले में वांछित आरोपी मौजूद है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस कार्रवाई करने पहुंची थी। लेकिन आरोपी के समर्थन में कुछ स्थानीय लोग एकजुट हो गए और पुलिस की कार्रवाई का विरोध करने लगे। देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई और भीड़ ने पुलिस पर पथराव व धक्का-मुक्की शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें: होलिका दहन से पहले अलर्ट मोड में प्रशासन! 450 कर्मी तैनात, 47 स्थानों पर कड़ी निगरानी

हमले के बाद अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रण में लिया। इसके बाद दुदही गांव में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया, जिसमें करीब एक दर्जन हमलावरों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों में कुछ महिलाएं भी शामिल हैं। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एफआईआर में दो दर्जन से अधिक लोगों को नामजद किया गया है, जबकि करीब पांच दर्जन अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस का कहना है कि सरपंच की पत्नी पर भी हमले की साजिश रचने का आरोप है और उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल गांव में पुलिस बल की तैनाती की गई है और मामले की गहन जांच जारी है।


Scan and join

darsh news whats app qr