darsh news

पुरानी रंजिश का खूनी अंजाम! पहले कहासुनी, फिर मारपीट और बाद में हुई फायरिंग में… पूरी खबर पढ़ें

The bloody outcome of an old rivalry

जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत जखड़ा गांव में रविवार शाम पुरानी रंजिश ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। नमाज़ के बाद दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट और फिर गोलीबारी में बदल गया। फायरिंग की इस घटना में तीन युवक और एक 17 वर्षीय किशोर घायल हो गए। घटना के बाद गांव में दहशत और तनाव का माहौल बन गया।

यह भी पढ़ें: होलिका दहन से पहले अलर्ट मोड में प्रशासन! 450 कर्मी तैनात, 47 स्थानों पर कड़ी निगरानी

घायलों की पहचान नोमान खान, दाबर खान, अरमान खान और 17 वर्षीय अरबाज खान के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, विवाद के दौरान अचानक गोली चलाई गई, जिससे नोमान खान के कंधे, दाबर खान के सीने और अरबाज खान के कंधे में गोली लगी, जबकि अरमान खान को छर्रा छूते हुए निकल गया। सभी घायलों को पहले सिकंदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक सभी की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: मोतिहारी में होटल पर अचानक छापा… अंदर का नजारा देख दंग रह गई पुलिस

जानकारी के अनुसार, सितंबर 2025 में एहसान खान और नाटो खान के बीच मारपीट की घटना हुई थी, जिसमें एक पक्ष घायल हुआ था। उसी विवाद की कड़ी रविवार को फिर सामने आई। नमाज़ के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और कहासुनी के बाद हालात बिगड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही सिकंदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पुरानी आपसी रंजिश का प्रतीत होता है। पुलिस सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है। एहतियातन गांव में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।


Scan and join

darsh news whats app qr