darsh news

“बेचारा” शब्द बना बिहार विधानसभा में बहस की वजह! रामविलास पासवान के नाम पर सियासी संग्राम, माफी की मांग से गरमाया सदन

The word "poor" became the reason for the debate in the Biha

बिहार विधानसभा के बजट सत्र के 11वें दिन मंगलवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही जोरदार हंगामा देखने को मिला। विवाद की वजह राजद विधायक द्वारा दिवंगत नेता रामविलास पासवान के लिए इस्तेमाल किया गया शब्द “बेचारा” बना। इस पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) और जनता दल (यूनाइटेड) ने कड़ा विरोध जताते हुए राजद से माफी की मांग की। सदन के अंदर और बाहर दोनों जगह माहौल गरम रहा। एलजेपीआर के विधायकों ने हाथों में बैनर लेकर प्रदर्शन किया, जिन पर लिखा था— “राजद की पहचान, दलितों का अपमान।” पार्टी का कहना है कि रामविलास पासवान जैसे बड़े दलित नेता के लिए इस तरह का शब्द इस्तेमाल करना उनका अपमान है।

यह भी पढ़ें:  4 घंटे 31 मिनट तक रहेगा ग्रहण का असर, जानिए कब और कहां दिखेगा नजारा

वहीं, राष्ट्रीय जनता दल के विधायक कुमार सर्वजीत ने अपने बयान पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि उनका मकसद किसी का अपमान करना नहीं था। उनका कहना है कि जब कोई महान नेता दुनिया से चला जाता है, तो लोग भावुक होकर ऐसा कहते हैं कि अगर वे आज होते तो हालात बेहतर होते। उन्होंने यह भी दोहराया कि वे विधानसभा परिसर में रामविलास पासवान की मूर्ति लगाए जाने की मांग कर रहे हैं। सोमवार को भी इस मुद्दे पर एलजेपीआर विधायक राजू तिवारी और कुमार सर्वजीत के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी, जिससे सदन की कार्यवाही कुछ देर के लिए बाधित हो गई।

यह भी पढ़ें: बलरामपुर चौक पर हाई वोल्टेज ड्रामा: शराबी को पकड़ते पुलिस से भिड़ गई महिला

इसके अलावा सत्र के दौरान शिक्षा, मिड-डे-मील, और सरकारी खरीद में कथित गड़बड़ियों जैसे मुद्दे भी उठे। कुल मिलाकर, “बेचारा” शब्द को लेकर शुरू हुआ यह विवाद अब राजनीतिक बहस का बड़ा कारण बन गया है।


Scan and join

darsh news whats app qr