Join Us On WhatsApp

बलरामपुर चौक पर हाई वोल्टेज ड्रामा: शराबी को पकड़ते पुलिस से भिड़ गई महिला

कटिहार के बलरामपुर में शराब पकड़ने गई पुलिस से भिड़ गई महिला।

High voltage drama at Balrampur Chowk
बलरामपुर चौक पर हाई वोल्टेज ड्रामा: शराबी को पकड़ते पुलिस से भिड़ गई महिला- फोटो : Darsh NEWS

कटिहार के बलरामपुर थाना क्षेत्र में शराबबंदी के बावजूद शराब माफियाओं का हौसला बुलंद दिखाई दे रहा है। सोमवार देर रात भेलाई चौक के पास एक शराबी को पकड़ने गई पुलिस और आम जनता के बीच जोरदार झड़प देखने को मिली। बलरामपुर थाना में पदस्थापित एसआई शैलेश कुमार और वीरेंद्र यादव को शराब की सूचना मिली थी। दोनों पुलिसकर्मी शराब की जांच और गिरफ्तारी के लिए मौके पर पहुंचे। इसी दौरान पुलिस ने एक शराबी को पकड़कर थाने ले जाने की कोशिश की। लेकिन कुछ स्थानीय लोगों ने बीच में हंगामा शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें: सीतामढ़ी में भीड़ तंत्र का डरावना चेहरा, महिला को पोल से बांधकर पीटा गया – जानिए पूरा सच

इस दौरान एक महिला पुलिसकर्मी के साथ भिड़ गई और धक्का-मुक्की करने लगी। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला पुलिस की वर्दी पर हाथ भी डालती नजर आई। यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोग इसे लेकर चर्चा कर रहे हैं। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। कटिहार में शराबबंदी के बावजूद यह घटना यह दर्शाती है कि शराब माफियाओं के हौसले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें: दो छोटे बच्चों की मां ने रहस्यमय तरीके से तोड़ा दम! पति पर हत्या का आरोप – क्या है सच्चाई?

स्थानीय लोग और पुलिस लगातार इस तरह की घटनाओं पर नजर रख रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि ऐसे मामलों में सख्ती बरती जाएगी और कानून के तहत कार्रवाई होगी। कटिहार में शराब पर काबू पाने के लिए पुलिस और प्रशासन को अभी लंबा रास्ता तय करना है।


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp