darsh news

UGC पर राजधानी में फिर बवाल, सैकड़ों की संख्या में छात्र सड़क पर उतरे, तोड़ी पुलिस की बैरीकेडिंग...

ugc par patna me bawal

पटना: बीते दिनों विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के द्वारा देश के कॉलेज में एक नया नियम लागू किये जाने के बाद देश भर में बवाल हुआ जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल रोक लगा दी है। अब सुप्रीम कोर्ट के रोक लगा देने के बाद भी इस कानून पर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी पटना में विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने के पहले ही दिन सैकड़ों की संख्या में छात्र सड़कों पर उतरे और जम कर बवाल किया। इस दौरान छात्रों की पुलिस से झड़प भी हुई और छात्रों ने पुलिस के द्वारा लगाये गए बरिकेडिंग को गिरा दिया।

पटना की सड़क पर उतरे छात्रों की मांग है कि UGC के द्वारा लाये गए नए नियम पर से रोक हटा कर दुबारा बहाल किया जाये। छात्रों के कहा कि UGC ने माना है कि कैंपस में पिछड़े समुदाय के साथ 118% भेदभाव किया जाता है इसलिए उस कानून की आवश्यकता है। इस कानून के लागू होने के बाद से भेदभाव समाप्त हो जायेगा और यह जरूरी भी है। देश में बाबा साहेब अंबेडकर का संविधान लागू है और देश उसी संविधान के अनुसार चलेगा न कि मनुस्मृति से।

यह भी पढ़ें      -    UGC नियम केवल भूमिहार, राजपूत ब्राहमण के लिए नहीं बल्कि..., पप्पू यादव ने कहा 'यादव भी...'

बता दें कि राजधानी पटना में भारी संख्या में छात्र गांधी मैदान से विधानसभा का घेराव करने निकले थे जिन्हें पुलिस ने जेपी गोलंबर के समीप रोक दिया। इस दौरान छात्र काफी उग्र दिखे और लगे बैरीकेडिंग को खींच कर गिरा दिया। हालांकि पुलिस इस दौरान छात्रों को समझाने की पूरी कोशिश करती दिखी लेकिन छात्र मानने को तैयार नहीं थे। हालांकि पुलिस सुझबुझ से छात्रों को समझाने की पूरी कोशिश में जुटी हुई है। छात्रों की उग्रता को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें      -    पटना एयरपोर्ट पर इस काम के बाद शुरू हो जाएगी अंतरराष्ट्रीय विमान सेवा, जिला प्रशासन ने कर दिया बड़ा काम...

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट


Scan and join

darsh news whats app qr