वैशाली: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब का कारोबार लगातार जारी है। एक तरफ जहां कारोबारी तस्करी कर शराब बिहार में लाकर बेचते हैं तो दूसरी तरफ कुछ लोगों ने अवैध शराब निर्माण का ही काम शुरू कर दिया। इन शराब फैक्ट्रियों में नकली शराब को ब्रांडेड शराब की नकली बोतलों में भर कर ओरिजिनल लगने वाले रैपर के साथ महंगे दामों में बेचते हैं। ऐसी ही एक शराब फैक्ट्री पर पुलिस ने धावा बोला और अवैध शराब निर्माण कार्य को ध्वस्त किया। मामला वैशाली जिला के बेलसर थाना क्षेत्र के चकगुलामुद्दीन गांव में स्थित एक बगीचे का है।

जानकारी के अनुसार बेलसर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बगीचे में छापेमारी कर अवैध शराब निर्माण फैक्ट्री का उद्भेदन करते हुए भारी मात्रा में अवैध नकली शराब बरामद किया साथ ही भारी मात्रा में स्पिरिट, खाली बोतलें, ब्रांडेड शराब कंपनी के रैपर बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने एक कारोबारी को भी गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस जब बगीचे में पहुंची तो वहां का नजारा देख चौंक गई। पुलिसकर्मियों ने बताया कि बगीचे में किसी असली शराब फैक्ट्री से कमजोर दृश्य नहीं था। जगह जगह पर स्पिरिट भरे कंटेनर, खाली बोतलें, ढक्कन, ब्रांडेड शराब कंपनियों के रैपर के साथ ही नकली शराब भी रखे थे।

यह भी पढ़ें     -     सड़क हादसा में महिला के मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम, पुलिस पर भी की पत्थरबाजी दारोगा जख्मी

बताया जा रहा है कि अवैध शराब कारोबारी इन नकली शराब को दूसरे राज्यों से लाया गया असली शराब बता कर बेचते हैं और मोटी रकम की कमाई करते हैं। इसी तरह से निर्मित शराब जहरीली भी होती है जिससे लोगों की जानें भी जाती है। फ़िलहाल पुलिस ने एक बड़े स्तर पर नकली शराब कारोबार गिरोह का उद्भेदन करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और उससे पूछताछ कर पूरे गिरोह का पता लगाने में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें     -     पति ने कर ली थी दूसरी शादी तो साथी के साथ मिल कर महिला ने सौतन को ही लगा दिया ठिकाना, पुलिस ने दोनों को दबोचा

वैशाली से अभिषेक कुमार की रिपोर्ट