darsh news

वंदे मातरम् के 150 साल… और सीमा पर गूंजा देशभक्ति का जोश, एसएसबी ने निकाली भव्य बाइक रैली

vande matram completes 150 years

भारत–नेपाल सीमा की सुरक्षा में तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 44वीं बटालियन नरकटियागंज द्वारा राष्ट्रगीत वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर एक भव्य संयुक्त बाइक रैली का आयोजन किया गया। यह रैली 19 जनवरी से 26 जनवरी 2026 तक आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत निकाली गई। एसएसबी 44वीं वाहिनी के कमांडेंट बलवंत सिंह नेगी के कुशल निर्देशन में आयोजित इस बाइक रैली में 44वीं वाहिनी और क्षेत्रक मुख्यालय बेतिया के जवानों ने भाग लिया। रैली की शुरुआत वाहिनी मुख्यालय नरकटियागंज से हुई और यह ऐतिहासिक गांधी आश्रम भितिहरवा तक गई। इसके बाद रैली वापस वाहिनी मुख्यालय नरकटियागंज में आकर संपन्न हुई।


यह भी पढ़ें: Neet छात्रा मामला: छात्रा की संदिग्ध मौत और SIT जांच के बीच परिजनों से मिले उपेंद्र कुशवाहा

बाइक रैली के दौरान जवानों में देशभक्ति का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। रास्ते में स्थानीय लोगों ने भी जवानों का उत्साह बढ़ाया और राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के नारों से वातावरण देशभक्ति से भर गया। इस अवसर पर कमांडेंट बलवंत सिंह नेगी ने बताया कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि देश के सम्मान, स्वाभिमान और एकता का प्रतीक है। यह राष्ट्रगीत देश के गौरव को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में इसे एक वर्ष तक विशेष रूप से मनाने का निर्णय लिया गया है, ताकि युवा पीढ़ी को इसके महत्व से जोड़ा जा सके।


यह भी पढ़ें: पटना में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की दस्तक, पुलिस ने तीन किए गिरफ्तार

उन्होंने जानकारी दी कि वंदे मातरम् गीत की रचना बंकिम चंद्र चटर्जी ने की थी, जिसकी शुरुआत 7 नवंबर 1875 को हुई थी। यह गीत आज भी देशवासियों में देशप्रेम की भावना जागृत करता है। एसएसबी का यह प्रयास युवाओं को राष्ट्र के प्रति समर्पण और देशभक्ति की भावना से जोड़ने की दिशा में एक सराहनीय कदम माना जा रहा है।

Scan and join

darsh news whats app qr