darsh news

रोहतास में STF का तगड़ा वार: Wanted अपराधी सीपू पुलिस गिरफ़्त में, गैंग कनेक्शन की जांच तेज

Wanted criminal Rajesh Kumar arrested by police

रोहतास जिले में अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिहार एसटीएफ और रोहतास जिला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त टीम ने हत्या और रंगदारी जैसे गंभीर मामलों में वांछित अपराधी राजेश कुमार उर्फ सीपू उर्फ मयंक पंडित को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई दावथ थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार अपराधी डेहरी नगर थाना दिनांक 28 नवंबर 2025 से जुड़े  आपराधिक मामले में फरार चल रहा था। उस पर कई गंभीर आरोप दर्ज हैं। लंबे समय से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। बिहार एसटीएफ को सूचना मिली थी कि हत्या और रंगदारी जैसे जघन्य अपराधों में शामिल कुछ अपराधी रोहतास जिले में छिपे हुए हैं। बताया गया कि इनका संबंध कुख्यात अंतर्राष्ट्रीय गिरोह लॉरेंस एवं बिश्नोई गैंग से भी जुड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही एसटीएफ और रोहतास पुलिस की विशेष टीम ने संयुक्त रूप से रणनीति बनाई और त्वरित छापेमारी की।

यह भी पढ़ें: पटना: फुलवारी थाना इलाके में सनसनी, रेलवे लाइन किनारे युवक की गोली मारकर हत्या

छापेमारी के दौरान पुलिस ने राजेश कुमार को दबोच लिया। पूछताछ में उसकी पहचान उत्तर प्रदेश के एटा जिले के जलेसर थाना क्षेत्र के जमों गांव निवासी के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही है, ताकि उसके नेटवर्क और अन्य सहयोगियों के बारे में जानकारी मिल सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस गिरफ्तारी से जिले में अपराध पर अंकुश लगेगा और आपराधिक गिरोहों की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हो सकेगा। आगे की कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़ें: विधानसभा की छत गिरी, बाल-बाल बचे विधायक, मच गया हड़कंप


Scan and join

darsh news whats app qr