Join Us On WhatsApp

दिल्ली धमाका के बाद बिहार समेत देश के कई शहरों में हाई अलर्ट, बढाई गई सतर्कता...

दिल्ली धमाका के बाद बिहार समेत देश के कई शहरों में हाई अलर्ट, बढाई गई सतर्कता...

After the Delhi blast, many cities across the country are on
दिल्ली धमाका के बाद बिहार समेत देश के कई शहरों में हाई अलर्ट, बढाई गई सतर्कता...- फोटो : Darsh News

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ब्लास्ट के बाद बिहार और दिल्ली समेत देश के कई शहरों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही सभी जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के साथ ही उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी कर दी गई है। सभी जगहों पर सुरक्षा एजेंसियां कड़ी निगरानी में जुट गई है। खास कर भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। 

यह भी पढ़ें    -    BIG BREAKING: दिल्ली में एक कार में हुआ धमाका, 9 की मौत कई जख्मी...

 बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्थित लाल किला के सामने मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर एक समीप एक कार में एक भीषण ब्लास्ट हुआ है। ब्लास्ट में 9 लोगों के मौत की पुष्टि हो गई है जबकि 24 लोग जख्मी है जिनमे से 3 लोगों की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लालकिला के ठीक सामने एक कार में अचानक जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के मकानों के शीशे टूट गए जबकि काफी दूर तक धमाके की आवाज सुनी गई।

यह भी पढ़ें    -    चिराग उतरेंगे बिहार की राजनीति में..., कहा 'इतने दिनों बाद लडूंगा विधानसभा चुनाव...'


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp