Join Us On WhatsApp

कुख्यात अपराधी संजय मांझी की गिरफ्तारी के दौरान STF पर हल्ला, तीन जवान घायल…पूरा घटनाक्रम पढ़ें

गया में STF टीम पर भीड़ का हमला! तीन जवान घायल, हथियार भी छीने गए। आरोपी संजय मांझी को गिरफ्तार करने गई थी टीम, हालात अभी तनावपूर्ण।

Arrest of notorious criminal Sanjay Manjhi
कुख्यात अपराधी संजय मांझी की गिरफ्तारी के दौरान STF पर हल्ला, तीन जवान घायल…पूरा घटनाक्रम पढ़ें- फोटो : Darsh NEWS

गया जिले के खिरियामा गांव में रविवार देर रात एक गंभीर घटना हुई, जिसमें कुख्यात अपराधी संजय मांझी को गिरफ्तार करने गई STF टीम पर ग्रामीणों की भीड़ ने हमला कर दिया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र में हुई। सूचना के अनुसार, STF टीम हत्या के एक मामले में वांछित संजय मांझी को पकड़ने गई थी। जैसे ही टीम आरोपी को पकड़ने लगी, आरोपी ने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए और भीड़ ने अचानक हिंसक रूप धारण कर लिया।

भीड़ ने STF जवानों पर पत्थरबाजी की और लाठी-डंडों से हमला किया। इस हमले में तीन से अधिक जवान घायल हो गए। कुछ समय के लिए उनकी बंदूकें और हथियार भी छीन लिए गए। बाद में पुलिस ने स्थिति को काबू में करते हुए हथियार वापस बरामद कर लिए। घायल जवानों को तुरंत मगध मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उनका इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें: बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा : 5 दिनों में 27 छात्र निष्कासित,आज इंग्लिश पेपर!

घटना के बाद प्रशासन ने पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में सात लोगों को हिरासत में लिया गया है और बाकी आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार करने के लिए कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिस पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। हालांकि, पुलिस का कहना है कि हालात अब नियंत्रण में हैं, लेकिन इलाके में तनाव अभी भी महसूस किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: दोहरी हत्या से दहला राजधानी, रिसेप्सन पार्टी के दौरान अपराधियों ने दो सगे भाई को मारी गोली...

यह घटना राज्य में कानून व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ा रही है। स्थानीय लोगों से भी अपील की गई है कि वे पुलिस कार्य में सहयोग करें और अफवाहों से बचें।


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp