Join Us On WhatsApp

राजगीर में आयोजित एशिया कप में भारतीय टीम की प्रदर्शन से खुश हैं सीएम नीतीश, खिलाड़ियों के लिए कर दी बड़ी घोषणा

राजगीर में आयोजित एशिया कप में भारतीय टीम की प्रदर्शन से खुश हैं सीएम नीतीश, खिलाड़ियों के लिए कर दी बड़ी घोषणा

CM Nitish is happy with the performance of Indian team in As
राजगीर में आयोजित एशिया कप में भारतीय टीम की प्रदर्शन से खुश हैं सीएम नीतीश, खिलाड़ियों के लिए कर दी - फोटो : Darsh News

पटना: बिहार के राजगीर में स्थित राज्य खेल अकादमी सह बिहार खेल विश्वविद्यालय के परिसर में पहली बार आयोजित एशिया कप 2025 में भारतीय हॉकी टीम ने अपराजेय खेल का प्रदर्शन करते हुए कप पर कब्ज़ा जमाया। एशिया कप जीतने के साथ ही भारतीय हॉकी टीम ने विश्वकप में भी अपनी जगह बना ली है। भारतीय टीम की जीत के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारतीय हॉकी टीम के खिलाडी और सभी सपोर्टिंग स्टाफ के लिए बड़ी घोषणा की है। सीएम नीतीश ने टीम के सभी खिलाड़ियों को दस लाख रूपये और सहयोगी स्टाफ को 5 लाख रूपये सम्मान राशि देने की घोषणा की है साथ ही भविष्य के लिए शुभकामनाएँ भी दी। 

यह भी पढ़ें    -    CM नीतीश का विजन, महिला शक्ति का उदय, बिहार पुलिस में महिलाएं निभा रही बड़ी जिम्मेदारियां...

सीएम नीतीश ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा है कि 'राजगीर में अवस्थित राज्य खेल अकादमी-सह-बिहार खेल विश्वविद्यालय के परिसर में पहली बार आयोजित हीरो एशिया कप 2025 में भारतीय हॉकी टीम ने विलक्षण जीत दर्ज कर पूरे देश को गौरवान्वित किया है। हीरो एशिया कप 2025 जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों एवं सहयोगी स्टाफ के उत्साहवर्द्धन हेतु राज्य सरकार ने सम्मान राशि प्रदान करने का निर्णय लिया है।  हीरो एशिया कप 2025 की विजेता भारतीय टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को 10 लाख रुपए और प्रत्येक सहयोगी स्टाफ को 5 लाख रुपए की सम्मान राशि प्रदान की जाएगी।  भारतीय हॉकी टीम को भविष्य के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं।'

यह भी पढ़ें    -    CM नीतीश की एक और बड़ी घोषणा, अब इन महिलाओं को दे दी बड़ी सौगात...

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp