Join Us On WhatsApp

दरभंगा DMCH पहुंचे चिराग पासवान, हरिनगर हिंसा के पीड़ितों से मिलकर भावुक हुए, बोले– दोषियों को नहीं मिलेगी राहत

हरिनगर जातीय हिंसा के पीड़ितों से मिलने दरभंगा DMCH पहुंचे चिराग पासवान, घायलों का हालचाल जाना और पीड़ित परिवारों को न्याय व हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।

Chirag Paswan reached Darbhanga DMCH
दरभंगा DMCH पहुंचे चिराग पासवान, हरिनगर हिंसा के पीड़ितों से मिलकर भावुक हुए, बोले– दोषियों को नहीं - फोटो : Darsh NEWS

दरभंगा जिले के हरिनगर गांव में हुई जातीय हिंसा की घटना को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी कड़ी में चिराग पासवान रविवार को दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल (DMCH) पहुंचे, जहां उन्होंने हिंसा में घायल दलित पीड़ितों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। अस्पताल में इलाजरत घायलों से बातचीत के दौरान उन्होंने डॉक्टरों से भी मरीजों की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली और बेहतर उपचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने पीड़ित परिवारों को भरोसा दिलाया कि उन्हें न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज में शांति और सद्भाव बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है, लेकिन कुछ असामाजिक तत्व जानबूझकर नफरत फैलाने का काम करते हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: शिक्षा के मंदिर में दरिंदगी! 10 साल के बच्चे से शर्मनाक हरकत का आरोप

मीडिया से बातचीत में चिराग पासवान ने कहा कि यह घटना काम के बदले मजदूरी की मांग को लेकर हुई, जो कि किसी भी नागरिक का मौलिक अधिकार है। अपने हक की बात रखने पर अगर किसी समुदाय पर हमला होता है, तो यह बेहद चिंताजनक है। उन्होंने बताया कि इस पूरे मामले पर उनकी नजर बनी हुई है और संबंधित अधिकारियों से भी बातचीत की गई है।

यह भी पढ़ें: सुपौल में रात का साया या चोरों का जाल? खिड़की तोड़कर घर से लाखों की चोरी, गांव में मचा हड़कंप

अस्पताल में भर्ती एक मासूम बच्ची से मुलाकात के दौरान चिराग पासवान भावुक नजर आए। उन्होंने बच्ची के सिर पर हाथ रखकर उसे ढांढस बंधाया और भरोसा दिलाया कि वे एक भाई की तरह उसके साथ खड़े रहेंगे। बच्ची ने बताया कि हमलावरों ने उनके घर को तोड़ दिया और परिजनों के साथ बेरहमी से मारपीट की। चिराग पासवान ने प्रशासन से गांव में भयमुक्त माहौल बहाल करने, दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और पीड़ितों को मुआवजा व सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर समाज को बांटने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp