मेष
आज का दिन रिश्तों में नई गर्माहट और समझदारी लाने वाला रहेगा। आप पिछले अनुभवों से सीख लेकर अपने व्यवहार में सकारात्मक बदलाव करेंगे। परिवार और मित्रों के बीच आपकी छवि मजबूत होगी। कोई अधूरा काम फिर से गति पकड़ सकता है। युवाओं को धैर्य बनाए रखना होगा, क्योंकि तुरंत परिणाम न मिलने से मन थोड़ा विचलित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में धीरे-धीरे सुधार दिखेगा और रुकी योजनाएं आगे बढ़ेंगी। दांपत्य जीवन में संवाद बनाए रखें। स्वास्थ्य के लिए ध्यान और प्राणायाम लाभकारी रहेंगे। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9
वृष
घरेलू जीवन में संतुलन और खुशहाली बनी रहेगी। घर की सजावट या सुधार से जुड़े काम पूरे हो सकते हैं। रिश्तेदारों के साथ मेलजोल बढ़ेगा। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएं। व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा रहेगी, लेकिन मेहनत का फल मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को स्थिरता महसूस होगी। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। स्वास्थ्य में महिलाओं को विशेष सावधानी रखनी चाहिए। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1
मिथुन
आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरा दिन रहेगा। नए लोगों से संपर्क लाभकारी सिद्ध होगा। युवाओं को करियर से जुड़ा मार्गदर्शन मिल सकता है। नकारात्मक विचारों से दूरी बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन सफलता भी मिलेगी। समय प्रबंधन जरूरी रहेगा। वैवाहिक जीवन में छोटी बातों को तूल न दें। स्वास्थ्य के लिए पर्याप्त विश्राम जरूरी है। भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक- 7
कर्क
आर्थिक मामलों में प्रगति की संभावना है। अटके हुए भुगतान मिल सकते हैं। व्यावहारिक सोच से निर्णय लें। परिवार के बड़ों का सम्मान करें। गलत संगति से दूरी बनाएं। व्यवसाय में प्रभावशाली लोगों से संपर्क फायदेमंद रहेगा। नौकरी में शांति बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में भावनात्मक संतुलन जरूरी है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6
सिंह
पुरानी चिंताओं से राहत मिलेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा और कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा। जरूरतमंदों की मदद करने से मानसिक संतोष मिलेगा। जरूरी दस्तावेज संभालकर रखें। व्यवसाय में मार्गदर्शन से सफलता मिलेगी। सरकारी नौकरी वालों को धैर्य रखना होगा। परिवार के साथ समय बिताना सुखद रहेगा। ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच समय पर कराएं। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2
कन्या
आर्थिक योजनाएं सफल दिशा में आगे बढ़ेंगी। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। दिखावे से बचें, क्योंकि कुछ लोग ईर्ष्या कर सकते हैं। कारोबार में निवेश सोच-समझकर करें। नौकरी में आपकी कार्यशैली की प्रशंसा होगी। दांपत्य जीवन में सामंजस्य बनाए रखें। स्वास्थ्य में सिरदर्द से बचने के लिए संतुलित भोजन लें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 4
तुला
धैर्य और समझदारी से काम लेने का दिन है। मेहनत का परिणाम धीरे-धीरे मिलेगा। जरूरत से ज्यादा उदारता नुकसान दे सकती है। लेनदेन में सावधानी रखें। व्यवसाय में नई तकनीक लाभ देगी। नौकरी में दबाव रह सकता है, लेकिन संयम से हल निकलेगा। प्रेम संबंधों में विश्वास मजबूत होगा। स्वास्थ्य के लिए पर्याप्त नींद लें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5
वृश्चिक
मेहनत और सक्रियता से दिन सफल रहेगा। पारिवारिक उलझन सुलझ सकती है। उधार देने से बचें। निवेश टालना बेहतर रहेगा। व्यवसाय में रुकी पेमेंट मिलने से राहत मिलेगी। नौकरी में कार्यशैली सुधारना जरूरी है। प्रेम जीवन में मधुरता रहेगी। पेट से जुड़ी परेशानी से बचने के लिए खानपान संतुलित रखें। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 3
धनु
रुके कार्यों में गति आएगी। टीमवर्क से सफलता मिलेगी। फालतू खर्चों पर नियंत्रण रखें। नया काम शुरू करने से बचें। कारोबार में समझदारी से निर्णय लें। नौकरी में लक्ष्य पूरा होने से सराहना मिलेगी। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। मौसमी बीमारियों से बचाव रखें। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 1
मकर
मेहनत और आत्मविश्वास से लाभ मिलेगा। संपत्ति से जुड़े मामलों में प्रगति होगी। जल्दबाजी से बचें। व्यवसाय में बड़ा बदलाव टालें। नौकरी में प्रमोशन के संकेत हैं। परिवार में शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन थकान हो सकती है। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9
कुंभ
संतुलित दिनचर्या आपको आगे बढ़ाएगी। खास लोगों से मुलाकात लाभदायक होगी। खर्चों पर नियंत्रण रखें। निवेश के लिए समय अनुकूल है। नौकरी में एकाग्रता जरूरी है। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। पेट संबंधी समस्याओं से बचने के लिए परहेज रखें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2
मीन
मनपसंद कार्यों से मानसिक शांति मिलेगी। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निवेश करें। यात्रा टालना बेहतर रहेगा। व्यवसाय में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। नौकरी में नई भूमिका मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनाए रखें। स्वास्थ्य के लिए आराम और संतुलित दिनचर्या जरूरी है। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3