Join Us On WhatsApp

दिवाली हुई ग्लोबल, UNESCO ने अमूर्त विरासत की सूची में किया शामिल...

दिवाली हुई ग्लोबल, UNESCO ने अमूर्त विरासत की सूची में किया शामिल...

Diwali goes global, UNESCO includes it in the list of intang
दिवाली हुई ग्लोबल, UNESCO ने अमूर्त विरासत की सूची में किया शामिल...- फोटो : Darsh News

नई दिल्ली: देश के महत्वपूर्ण पर्वों में से एक दिवाली अब देशी ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में मनाई जाएगी। इस पर्व को यूनेस्को ने अब ग्लोबल मान्यता देते हुए विश्व धरोहर में शामिल कर लिया है। इस बात की जानकारी बुधवार को खुद यूनेस्को ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में दी। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित यूनेस्को की बैठक में 78 देशों से आये नामांकन पर विचार किया जा रहा है जिसमें दिवाली को अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सूची में शामिल किया गया है। यूनेस्को की सूची में दिवाली के शामिल किये जाने से इस त्यौहार की वैश्विक स्तर पर सांस्कृतिक महत्ता और लोकाचार के कारण विशेष पहचान रखता है।

यूनेस्को की सूची में दिवाली को शामिल किये जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ख़ुशी जाहिर की है। उन्होंने सोशल मीडिया X पर लिखा है कि भारत और दुनिया भर के लोग बहुत खुश हैं। हमारे लिए, दीपावली हमारी संस्कृति और लोकाचार से बहुत करीब से जुड़ी हुई है। यह हमारी सभ्यता की आत्मा है। यह रोशनी और नेकी का प्रतीक है। दीपावली को UNESCO की इनटैन्जिबल हेरिटेज लिस्ट में शामिल करने से इस त्योहार की ग्लोबल पॉपुलैरिटी और भी बढ़ जाएगी। प्रभु श्री राम के आदर्श हमेशा हमारा मार्गदर्शन करते रहें।

यह भी पढ़ें     -     बुलडोजर कार्रवाई पर भड़के लोग, कहीं लगाई अपने ही घर में आग तो किशनगंज में की चाकूबाजी...


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp