पटना: राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन का आज अंतिम दिन है और आज ही बिहार के सभी पांच सीटों के लिए उम्मीदवार का नामांकन होगा। NDA की तरफ से भाजपा ने तीन सीटों पर उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है जबकि जदयू ने अब तक उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है। आज 11 बजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, शिवेश राम और रालोमो चीफ उपेंद्र कुशवाहा अपना नामांकन दाखिल करेंगे। NDA के राज्यसभा उम्मीदवार के नामांकन के लिए गृह मंत्री अमित शाह भी पटना आ सकते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार NDA के सभी पांच उम्मीदवार एक साथ ही नामांकन दाखिल करेंगे। हालांकि जदयू ने अभी अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है लेकिन संभावना है कि सीएम नीतीश राज्यसभा जा सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ महागठबंधन की तरफ से तेजस्वी यादव भी अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें - नीतीश जाएंगे राज्यसभा तो कौन संभालेगा बिहार की कमान? आज अमित शाह के सामने कर सकते नामांकन...
राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन को लेकर होने वाली हलचल को देखते हुए प्रशासन अलर्ट है। प्रशासनिक महकमे ने निर्देश जारी करते हुए विधान सभा परिसर में मीडिया की एंट्री पर भी रोक लगा दी है। मीडियाकर्मियों को गेट नंबर 10 तक ही सीमित रहेगी। इसके आगे किसी पत्रकार को नहीं जाने दिया जाएगा। प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक निर्देश के अनुसार, 5 मार्च को आयोजित होने वाले कार्यक्रम के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों के लिए केवल गेट संख्या 10 ही एकमात्र प्रवेश द्वार होगा। विधानसभा के अन्य सभी द्वारों से मीडिया का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। सुरक्षा एजेंसियों ने स्पष्ट कर दिया है कि कार्यक्रम की संवेदनशीलता को देखते हुए यह ‘नो-गो ज़ोन’ तैयार किया गया है। माना जा रहा है कि विधानसभा परिसर में VVIP मूवमेंट की वजह से सुरक्षा कारणों को देखते हुए मीडिया समेत अन्य लोगों की एंट्री पर रोक लगाई गई है।
यह भी पढ़ें - राज्यसभा उम्मीदवार के नाम पर JDU में हो गया फाइनल, नीतीश के नाम पर..., विजय चौधरी ने कहा...