Join Us On WhatsApp

जगजीवन राम और सम्राट अशोक की जयंती पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि.

Governor and Chief Minister paid tribute on the birth annive

Patna :- पूर्व उप प्रधानमंत्री स्व० जगजीवन राम और महान सम्राट अशोक की जयंती के अवसर पर पटना में अलग-अलग राजकीय समारोह का आयोजन किया गया जिसमें बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ कई मंत्री जनप्रतिनिधि और अधिकारी शामिल हुए.

 स्वर्गीय जगजीवन राम की जयंती के अवसर पर आयोजित राजकीय समारोह में राज्यपाल  आरिफ मोहम्मद खान एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सर्कुलर रोड, अणे मार्ग एवं कौटिल्य मार्ग के चौराहे पर अवस्थित स्व० जगजीवन राम जी की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।



वहीं महान शासक सम्राट अशोक की जयंती के अवसर पर आयोजित राजकीय समारोह में राज्यपाल  आरिफ मोहम्मद खान एवं मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार ने सम्राट अशोक कन्वेंशन केन्द्र स्थित महान शासक सम्राट अशोक की सांकेतिक प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री  सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंद किशोर यादव, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री जनक राम, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी स्व० जगजीवन राम जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती पूजन, भजन कीर्तन एवं देशभक्ति गीत के कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp