Join Us On WhatsApp

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह का बड़ा बयान, कहा- जन सुराज की सरकार बनते ही बिहार से अपराधियों और माफियाओं का पलायन होगा, हम जनता को...

जन सुराज पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री आर.सी.पी. सिंह ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि, बिहार में जन सुराज की सरकार बनती है तो अपराधियों और माफियाओं का पलायन होगा। बिहार को बदलना है।

Poorv Kendriya Mantri AarCeePee Singh ka bada bayan, kaha- J
पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह का बड़ा बयान- फोटो : Darsh News

Gaya Ji : गया जी में जन सुराज पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री आर.सी.पी. सिंह ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि, बिहार में जन सुराज की सरकार बनती है तो अपराधियों और माफियाओं का पलायन होगा। बिहार को बदलना है। यहां लूट खसोट हुआ है। दूसरी पार्टियां आपको धोखा दे रही है। बिहार की जनता को जागने के लिए हम लड़ाई को लड़ रहे हैं। 


वहीं, 40 वर्षों से लूटा जा रहा है। बिहार में इस समय अपराधियों मनोबल बहुत बढ़ा हुआ है, नीतीश कुमार अपराधियों को रोकने में पूरी तरह विफल हो चुके हैं। नवंबर में जन सुराज की सरकार बनते ही अगर किसी का पलायन होगा तो वो बिहार के अपराधियों और माफियाओं का पलायन होगा। उन्होंने कहा जनता का राज स्थापित करना ही जन सुराज का एकमात्र लक्ष्य है। इसलिए हमलोग हर जिले में जाकर जन सुराज के विचारों को हर घर तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत है। हम सिर्फ सत्ता के लिए नहीं, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए मेहनत कर रहे हैं।


आर.सी.पी. सिंह ने कहा कि, विधानसभा चुनाव में पार्टी अच्छे लोगों को चुनाव में उतारेगी, जिनकी छवि साफ सुथरी हो। उन्होंने कहा जनसुराज सत्ता में आई तो तीन महीने के अंदर बिहार भ्रष्टाचार मुक्त हो जाएगा। 


बिहार बदलाव सभा के तहत जन सुराज पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री आर.सी.पी. सिंह अपने एक दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को गया जी पहुंचे। वजीरगंज विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के नेता एवं वजीरगंज पंचायत के मुखिया संतोष साव द्वारा आयोजित 'बिहार बदलाव संवाद' सभा को संबोधित किया। जहां बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और संगठन के नेता मौजूद रहें।


कार्यक्रम में ये सभी नेता हुए शामिल


बैठक में जन सुराज पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री आर.सी. पी. सिंह, जिला अध्यक्ष भवानी सिंह, मुख्य प्रवक्ता रवि बरनवाल, विधान सभा प्रभारी संतोष सिंह, जिला प्रवक्ता अमित कार्तिकेय, प्रदेश कोर कमिटी के सदस्य डॉ विपिन यादव, विभूति जी छोटन साव, सतेंद्र सिंह, बजरंगी सिंह, पुष्पा देवी, रविन्द्र, सिंह, सुरेंद्र साव, आनंद, कुमार, चंदन,कुमार, विजय, भारती ,संजय साव, मनोज साव, सुनील डायमंड, पिंकी बाबा सहित जन सुराज के जिला से लेकर प्रखंड के सभी नेता मौजूद रहें।


गया जी से मनीष कुमार की रिपोर्ट

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp