Join Us On WhatsApp

Bihar Politics : प्रशांत किशोर ने लालू, नीतीश और मोदी पर साधा निशाना, कहा- मानो शेर घास खाने की बात कर रहा हो...

प्रशांत किशोर बाढ़ में बिहार बदलाव सभा में मंच से लालू, नीतीश और मोदी के साथ सभी दलों के नेताओं पर निशाना साधा। वहीं जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि, जात-पात, मंदिर-मस्जिद और धर्म सम्प्रदाय से ऊपर उठकर एकबार अपने बच्चों के भविष्य के लिए वोट..

Prashant Kishor ne Lalu, Nitish aur Modi par sadha nishana,
प्रशांत किशोर ने लालू, नीतीश और मोदी पर साधा निशाना- फोटो : Google Image

Barh : जनसुराज के मुखिया प्रशांत किशोर बाढ़ में बिहार बदलाव सभा में मंच से लालू, नीतीश और मोदी के साथ सभी दलों के नेताओं पर निशाना साधा। वहीं जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि, जात-पात, मंदिर-मस्जिद और धर्म सम्प्रदाय से ऊपर उठकर एकबार अपने बच्चों के भविष्य के लिए वोट कीजिए। उन्होंने ये भी कहा कि, आपने मंदिर के लिए वोट दिया मंदिर बन गया, आपने कभी शिक्षा और रोजगार के लिए वोट नहीं दिया। इसलिए आपके बच्चों को न अच्छी शिक्षा मिलती है और न ही रोजगार मिलता है। यदि बिहार में आपके बच्चों को रोजगार चाहिए, शिक्षा चाहिए और आप ये चाहते हैं कि बिहार से पलायन रुके तो अपनी सरकार चुनिए, जनसुराज को लाइये। 



वहीं सभा में पुरुषों से अधिक महिलाओं की संख्या थी। प्रशांत किशोर को सुनने के लिए काफी दूर-दूर से महिलाएं मसुदबीघा बाढ़ पहुंची थी। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने नीतीश और तेजस्वी पर भी करारा निशान साधा। उन्होंने कहा कि, नीतीश कुमार अब अचेत हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षाओं में पेपर लीक होता है। यही सरकार में बैठे हुए लोग पेपर लीक करवाते हैं। उन्होंने ये भी कहा कि, अब लोग नीतीश, लालू और मोदी से छुटकारा चाहते हैं, बिहार में बदलाव चाहते हैं। ये छोटी सी सभा थी, अगली बार जनसैलाब उमड़ेगा। तेजस्वी यादव पर उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि, यदि तेजस्वी यादव अपराध पर बात करते हैं तो मानो शेर घास खाने की बात कर रहा हो। बिहार बदलाव सभा में मंच पर अध्यक्षता जनसुराज के जिलाध्यक्ष महेश प्रसाद सिंह ने की। 



बाढ़ से कृष्णदेव की रिपोर्ट

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp