Join Us On WhatsApp
BISTRO57

21 नवंबर से पांचवें चरण की बिहार यात्रा पर निकलेंगे उपेंद्र कुशवाहा

RLM on bihar yatra

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारत सरकार के पूर्व मंत्री व राज्य सभा सांसद उपेन्द्र कुशवाहा का चौथे चरण की बिहार यात्रा व सदस्य्ता महापर्व आज भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के जन्मभूमि समस्तीपुर में संपन्न हुई। उक्त आशय की जानकारी राष्ट्रीय लोक मोर्चा बिहार के प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता तथा समस्तीपुर जिला के विशेष कार्यक्रम प्रभारी रामपुकार सिन्हा  ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है । श्री सिन्हा ने बताया की राष्ट्रीय लोक मोर्चा सुप्रीमों उपेन्द्र कुशवाहा ने चौथे चरण के बिहार यात्रा व सदस्यता महापर्व में दिनांक 14 नवंबर 2024 से 18 नवंबर  2024 तक यानी पांच दिनों में  बेगूसराय,खगड़िया,कटिहार, पूर्णिया,मधेपुरा,सहरसा और समस्तीपुर जिलों में दर्जनों बड़ी सभाओ को सम्बोधित किये। वहीं इन सभी जिलों में NDA गठबंधन के साथियों एवं जिला अध्यक्षों से आगामी 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की मजबूती एवं रणनीति पर बिचार विमर्श कर सुझाव भी दिये। अब पांचवे चरण की बिहार यात्रा व सदस्यता महापर्व  21 नवंबर 2024 को शेखपुरा जिला से प्रारम्भ होगी।

bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp