Join Us On WhatsApp

नहीं बंद हुई है अयोध्या की राम रसोई, सायन कुणाल ने बता दिया 'कैसे बन रहा भोजन..'

नहीं बंद हुई है अयोध्या की राम रसोई, सायन कुणाल ने बता दिया 'कैसे बन रहा भोजन..'

Ram rasoi update
नहीं बंद हुई है अयोध्या की राम रसोई, सायन कुणाल ने बता दिया 'कैसे बन रहा भोजन..'- फोटो : Darsh News

पटना: ईरान और अमेरिका - इजरायल युद्ध की वजह से पूरे देश में ईंधन खास कर रसोई गैस की कमी की बात सामने आ रही है। इस बीच खबर सामने आई थी कि पटना के हनुमान मंदिर की तरफ से अयोध्या राम मंदिर में संचालित राम रसोई भी गैस की कमी की वजह से बंद कर दी गई है। अब इस मामले में हनुमान मंदिर के संस्थापक आचार्य किशोर कुणाल के बेटे सायन कुणाल ने स्पष्ट किया है कि राम रसोई बंद नहीं हुआ है। दर्श न्यूज से खास बातचीत करते हुए सायन कुणाल ने कहा कि अगर कोई राम रसोई बंद होने की बात कर रहा है तो वह निराधार है। राम रसोई अभी भी श्रद्धालुओं के लिए चल रहा है।

सायन कुणाल ने कहा कि पहले राम रसोई में औसतन 7 हजार लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था होती थी लेकिन फिलहाल हमलोग 2 हजार लोगों को ही भोजन उपलब्ध करवा रहे हैं। हमलोगों को गैस का जो सप्लाई मिलता था वह प्रतिदिन आधारित था और उसमें कमी आई है। सायन ने कहा कि गैस की कमी के बावजूद रसोई बंद न हो इसके लिए हमने आज ही अहमदाबाद की एक कंपनी को दो इंडक्शन चूल्हा का ऑर्डर दिया है। हमारे ऑर्डर पर अब वह चूल्हा बनाने की तैयारी शुरू कर दिया है। अगर युद्ध आगे भी चलती है तो उस स्थिति से निपटने के लिए हम वैकल्पिक तरीका अपनाने की कोशिश कर रहे हैं और अभी हमने इंडक्शन का ऑर्डर किया है। साथ ही हमने दिल्ली के एक मंदिर में बायोगैस का उपयोग होते देखा है तो हम उस तरफ भी ध्यान दे रहे हैं कि हमलोग कर पाते हैं या नहीं। हमारी कोशिश है कि हम बायोगैस की भी व्यवस्था करें।

यह भी पढ़ें   -    LPG गैस के लिए हाहाकार के बीच पटना DM ने किया बड़ा दावा, कहा कोई कमी नहीं, समस्या बताएं हम...

सायन कुणाल ने बताया कि हनुमान मंदिर की तरफ से अयोध्या में राम रसोई, सीतामढ़ी में सीता रसोई, गया जी में विष्णु रसोई चल रहा है वहीं महावीर मंदिर में एक समय दरिद्रनारायण भोज चलता है। कुछ समस्या की वजह से यह भोज दो समय से घटा कर एक समय कर दिया गया है। इस दौरान उन्होंने आगामी रामनवमी पर्व को लेकर कहा कि हमने मंदिर परिसर में पटना पुलिस से अनुरोध कर एक TOP का निर्माण करवाया है। इसके साथ ही जगह जगह सीसीटीवी कैमरे, पटना नगर निगम के सहयोग से चलंत शौचालय, जगह जगह पर पानी और शरबत की व्यवस्था कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि रामनवमी को लेकर और भी बहुत योजनाएं हैं जो कि समय आने पर सबको बताया भी जाएगा।

यह भी पढ़ें   -    राज्यसभा चुनाव और अगला मुख्यमंत्री चेहरा पर नीतीश के मंत्री ने दिया बड़ा बयान, कहा 'निशांत को लेकर...

पटना से दक्षा प्रिया की रिपोर्ट

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp