जहानाबाद: जहानाबाद के मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र में एनडीए का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यकर्ता सम्मेलन में उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा भी पहुंचे जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव में एक एक लोगों तक राज्य सरकार की योजनाओं को पहुँचाने का निर्देश दिया वहीं दूसरी तरफ उन्होंने विपक्ष पर जम कर हमला बोला। उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि वे जंगलराज के युवराज हैं। जंगलराज की पाठशाला में जो ज्ञान प्राप्त किये हैं, उसके हिसाब से उन्हें अंधेरा पसंद है प्रकाश नहीं। वे फोरलेन और सिक्सलेन सड़क पर जा कर डांस करते हैं यह विकास का ही पर्याय है। अभी उनकी परिपक्वता विकास के प्रति समर्पित नहीं है।
यह भी पढ़ें - सोने की कीमतों ने तोड़ा रिकॉर्ड, भारत में यह है मूल्य...
आज बिहार में तकनीकी कॉलेज से लेकर इन्फ्रास्ट्रक्चर तक गरीबों के हित में बिजली से पानी, सड़क से लेकर घरों के अन्दर तक प्रकाश तक सारी व्यवस्था एनडीए सरकार की है। बिहार में पिछले 20 वर्षों के शासन में कुछ दिन वे भी रहे तो अपनी एक भी उपलब्धि बताएं। ये सभी उपलब्धियां एनडीए सरकार है इसलिए वे हताश हो रहे हैं और इसी निराशा में बयान दे रहे हैं। इस दौरान उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने लालू यादव पर भी तंज कसा और कहा कि जो अंतिम पायदान पर हैं उन्हें राजद राष्ट्रीय अध्यक्ष बना कर गौरवान्वित कर सकती है लेकिन वह मुख्यमंत्री जो प्रगति यात्रा के दौरान विकास की समीक्षा कर योजना लेते हैं और उसका शिलान्यास और उद्घाटन कर रहे हैं तो भी दिक्कत है। यह राजद की सोच है।
यह भी पढ़ें - CM नीतीश का विजन, महिला शक्ति का उदय, बिहार पुलिस में महिलाएं निभा रही बड़ी जिम्मेदारियां...
जहानाबाद से पवन कुमार की रिपोर्ट