Join Us On WhatsApp

केंद्रीय नेतृत्व में बदलाव के अगले ही दिन BJP ने लिया बड़ा फैसला, दिलीप जायसवाल की जगह अब संजय सरावगी...

बिहार विधानसभा चुनाव के बाद दिलीप जायसवाल को मंत्री पद दिया गया जिसके बाद यह सवाल उठने लगे थे कि आखिर एक पद एक व्यक्ति के नियम के तहत दिलीप जायसवाल दो पदों पर कैसे. अब भाजपा नेतृत्व ने...

The BJP took a major decision the day after the change in ce
केंद्रीय नेतृत्व में बदलाव के अगले ही दिन BJP ने लिया बड़ा फैसला, दिलीप जायसवाल की जगह अब संजय सरावगी- फोटो : Darsh News

नई दिल्ली: बिहार चुनाव के बाद भाजपा ने लंबे समय से राष्ट्रीय अध्यक्ष की खोज और अलग अलग अटकलों पर विराम लगाते हुए पूरे देश को चौंका दिया और बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया। सोमवार को नितिन नबीन ने नई दिल्ली में स्थित पार्टी मुख्यालय में जा कर अपना पदभार ग्रहण किया ही था कि पार्टी की एक और घोषणा ने राजनीतिक हलचल मचा दी।

भाजपा ने बिहार प्रदेश अध्यक्ष के पद से दिलीप जायसवाल की छुट्टी कर दी और अब उनके जगह पर पूर्व मंत्री एवं भाजपा के विधायक संजय सरावगी को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की है जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के द्वारा संजय सरावगी को बिहार प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने की जानकारी दी गई है।

यह भी पढ़ें    -       BJP के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने संभाला पदभार, भव्य स्वागत के बाद अमित शाह और जेपी नड्डा ने...

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी एक पद एक व्यक्ति के नियम है जिसके आधार पर दिलीप जायसवाल को मंत्री पद दिया गया तो उनके पास से बिहार प्रदेश अध्यक्ष का पद लेकर अब संजय सरावगी को दिया गया है। बिहार में नई सरकार के गठन और दिलीप जायसवाल को मंत्री बनाये जाने के बाद यह सवाल भी उठ रहा था कि आखिर दिलीप जायसवाल की जगह कौन लेंगे जिस पर अब विराम लग गया है।

यह भी पढ़ें    -       कांग्रेस से हाथ मिलायेंगे जन सुराज के प्रशांत किशोर? बिहार में बुरी हार के बाद अब प्रियंका गांधी से गुपचुप हुई लंबी बात...


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp