Join Us On WhatsApp
BISTRO57

डबल मजा के चक्कर में दूल्हे को मिली सजा, दूसरी शादी से ठीक पहले पहुंच गई लव मैरिज वाली पहली पत्नी.

The groom got punished for having double fun

Desk - डबल में मजा के चक्कर में दूल्हा को सजा हो गई, प्रेम विवाह करके पहली पत्नी को घर से बाहर रख रहा था और परिवार वाले के साथ दूसरी शादी तय कर लिया पर फेरे लेने से ठीक पहली वाली पत्नी मौके पर पहुंच गई और फिर दूल्हे का की योजना पर पानी फिर गया. दूल्हे के पहले से शादीशुदा होने की जानकारी मिलने के बाद होने वाली दुल्हन के परिवार वालों ने शादी करने से इनकार कर दिया, अब पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर दूल्हा के खिलाफ कार्रवाई में जुटी है.


 यह मामला बिहार के भागलपुर जिला के एकचारी पश्चिम टोला की है. यहां की एक लड़की की शादी पीरपैंती के हरदेवचक निवासी मनोज पंडित से तय हुई थी. शादी की तिथि तय थी. लड़की ककी मेहंदी का रस्म  चल रहा था,तभी झारखंड के गोड्डा जिले के मेहरमा थाना क्षेत्र की रहने वाली सेखा देवी अपनी मां के साथ पहुंची, और होने वाले दूल्हे मनोज पंडित का वह खुद को पत्नी बताने लगी . उसने मनोज पंडित के साथ अपनी शादी की तस्वीर भी साझा की, इसके बाद दुल्हन के परिवार वालों के होश उड़ गए, क्योंकि मनोज की शादी की जानकारी उनसे छुपाई गई थी.

 इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को भी दी गई और पुलिस के समक्ष ही सेखा देवी ने मनोज पंडित से बात की तो उन्होंने अपनी शादी की बात स्वीकार कर लिया और खुद लेने के लिए आने के भी बात कही लेकिन उसे नहीं पता था कि उसकी पहली शादी का भेद खुल गया है और होने वाली दुल्हन के परिवार के साथ ही पुलिस भी इसकी जानकारी मिल गई है.इस घटना के बाद लड़की वालों ने दूल्हे और उसके परिवार पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। दोनों की होने वाली शादी टूट गई है और दुल्हन के परिवार ने दूल्हे के परिवार से दहेज के रूप में दी गए सामान और राशि की डिमांड की है, और मनोज पंडित के पहली पत्नी सेखा देवी का आभार जताया है कि समय रहते उन्होंने दूल्हे के फ्रॉडगिरी की जानकारी उसे मिल गई अन्यथा शादी के बाद दुल्हन का जीवन बर्बाद हो जाता.

सेखा देवी ने बताया कि मनोज से उसकी लव मैरिज हुई थी। उनकी मुलाकात 2019 में हुई थी। उसके बाद 22 जुलाई 2023 को सावन के महीने में उन्होंने एक शिव मंदिर में शादी कर ली थी। शादी के बाद मनोज उसे बाहर रखकर उसका खर्चा उठा रहा था, लेकिन कभी अपने घर नहीं ले गया। जब भी वह घर ले जाने की बात करती, तो वह बहन की शादी का बहाना बना देता।18 नवंबर से मनोज उससे बात भी नहीं कर रहा था। ज़ब सेखा ने पता लगाया तो उसे मनोज की दूसरी शादी की खबर मिली। वो महिला थाने भी गई। वहां से मनोज को फोन भी किया गया। मनोज ने उसे अपनी पत्नी मान लिया, लेकिन थाने नहीं आया। इसके बाद सेखा ने पता लगाया कि मनोज की शादी कहां होने वाली है और वो वहां पहुंच गई। उसने लड़की वालों को सारी बात बताई और अपनी शादी की तस्वीरें भी दिखाई। इसके बाद लड़की वालों को यकीन हो गया कि मनोज पहले से शादीशुदा था.

bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp