Join Us On WhatsApp

पति से विवाद के बाद फंदे से मिली महिला की लाश, आत्महत्या या हत्या? सच क्या है?

गया के शेरघाटी थाना क्षेत्र के बार गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है, लेकिन परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।

Woman's body found hanging after a dispute with husband
पति से विवाद के बाद फंदे से मिली महिला की लाश, आत्महत्या या हत्या? सच क्या है?- फोटो : Darsh NEWS

गया जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र स्थित बार गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान पंकज पासवान की पत्नी बिना देवी के रूप में की गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला का शव घर में फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही शेरघाटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, हालांकि परिजनों और ग्रामीणों की ओर से हत्या की आशंका भी जताई जा रही है। ऐसे में पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: PUSU चुनाव 2026: 41 उम्मीदवार मैदान में, सुबह वोटिंग, शाम काउंटिंग… PUSU रिजल्ट पर टिकी सबकी नजर

ग्रामीणों के मुताबिक, गुरुवार को पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके अगले दिन महिला का शव फंदे से लटका मिला। यह भी बताया जा रहा है कि घटना के बाद पति ने शव को नीचे उतारा और फिर मौके से चला गया। इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतका के तीन छोटे बच्चे हैं। अचानक हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है। गांव में शोक और चर्चा का माहौल है।

यह भी पढ़ें: जमीन के लिए मासूम का कत्ल… दो लाख की सुपारी का सनसनीखेज खुलासा!

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों से लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp