Join Us On WhatsApp

मरीज को लेकर जा रहे एंबुलेंस में लगी आग, अफरातफरी के बीच...

मरीज को लेकर जा रहे एंबुलेंस में लगी आग, अफरातफरी के बीच...

ambulance me aag
मरीज को लेकर जा रहे एंबुलेंस में लगी आग, अफरातफरी के बीच...- फोटो : Darsh News

पटना: बड़ी खबर राजधानी पटना से है जहां सड़क पर मरीज को लेकर जा रही एक एंबुलेंस में अचानक आग लग गई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाने की कोशिश तो की लेकिन एंबुलेंस पूरी तरह से जल कर राख हो गया। घटना राजधानी पटना के अटल पथ की है जहां मरीज समेत जा रही एक एंबुलेंस में अचानक आग लग गई।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि एंबुलेंस में मरीज और उनके परिजन सवार थे। अचानक अटल पथ पर जाते वक्त उसमें आग लग गई। हालांकि आग लगते ही चालक ने सूझ बुझ का परिचय देते हुए एंबुलेंस सड़क किनारे खड़ा कर दिया और उससे परिजन समेत मरीज को निकाल कर दूर कर दिया। इसके बाद जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते तब तक एंबुलेंस पूरी तरह से आग की चपेट में आ चुका था और जल कर राख हो गया। 

यह भी पढ़ें       -      अब तक AIIMS से नहीं मिला नीट छात्रा के पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर ओपिनियन, एक्सपर्ट ने SIT पर लगाये गंभीर आरोप....

इस दौरान घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई वहीं लोगों ने पुलिस और दमकल की टीम को मामले की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया लेकिन तब एंबुलेंस कंकाल बन चुका था। घटना के बाद अब पुलिस सड़क से एंबुलेंस हटाने में जुट गई। घटना के दौरान अटल पथ पर कुछ देर के लिए गाड़ियों का परिचालन बाधित हुआ जिसे बाद में बहाल कर दिया गया।

यह भी पढ़ें       -      चुनाव बाद तेजस्वी ने तोड़ी अपनी चुप्पी, बताया कैसे हारी पार्टी, सत्ता पक्ष के साथ ही मीडिया पर भी बोला हमला...

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp