पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा चुनाव में निर्वाचित होने के बाद अब विधान परिषद की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफा के बाद पार्टी के नेता से लेकर राज्य के अधिकांश लोगों में दुःख का माहौल है वहीँ दूसरी तरफ लोग अब निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाये जाने की मांग करने लगे हैं। इसी कड़ी में दर्श न्यूज़ से खास बातचीत करते हुए मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने भी दुःख व्यक्त किया और कहा कि अगर नीतीश कुमार जा रहे हैं तो वह जनता की भलाई के लिए ही जा रहे हैं। पक्ष हो या विपक्ष कोई नहीं चाहता है कि वह बिहार छोड़ कर जाएँ लेकिन जब जनता की भलाई की बात है तो ठीक ही है। इस दौरान उन्होंने निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाये जाने के सवाल पर सहमति देते हुए कहा कि वह बिल्कुल ही सक्षम हैं वहीँ भाजपा की तरफ से सीएम बनाये जाने की बात पर भी एक खास नेता का नाम लिया।
दर्श न्यूज़ से खास बातचीत करते हुए अनंत सिंह ने नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद चुनाव नहीं लड़ने के सवाल पर कहा कि हां हम अब चुनाव नहीं लड़ेंगे। अगर मेरा बेटा लायक होगा तो वह चुनाव लडेगा और हम तो हमेशा ही जनता के साथ हैं और उनके ही बीच में रहेंगे। उन्होंने नीतीश कुमार के इस्तीफा देने के सवाल पर कहा कि आज पूरा बिहार मांग कर रहा है कि किसी तरह पांच वर्ष और रहें लेकिन उनका कहना है कि हमें और भी काम करना है इसलिए दिल्ली जा रहे हैं। वहां रहेंगे तो अधिक पैसा बिहार लेकर आयेंगे ताकि लोगों का काम हो सके। बाकि यहां ये लोग काम देखेंगे। उनके जाने से पूरे बिहार की जनता को फायदा होगा लेकिन दुःख सभी लोगों को है।
यह भी पढ़ें - 'नीतीश कुमार जिंदाबाद, सम्राट चौधरी गो बैक', पटना विश्वविद्यालय में छात्रों ने घेर लिया डिप्टी सीएम को फिर...
अनंत सिंह ने निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाये जाने की मांग पर कहा कि सही मांग है। वह बहुत अच्छे से बिहार को संभाल सकते हैं। पढ़े लिखे हैं, स्कूल में भी टॉप रहते थे कॉलेज मे भी बढ़िया नाम था। वहीं नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने से कार्यकर्ताओं में गुस्सा होने के सवाल पर कहा कि सभी दुःख में है लेकिन यह कोई लड़ाई वाली बात नहीं है कि पार्टी में टूट हो जाएगी। यहां किसी कार्यकर्ता का कोई लड़ाई नहीं है कि पार्टी में टूट हो जाएगी। वहीं विपक्ष के द्वारा कहे जाने पर कि हम तो पहले से कहते थे कि नीतीश कुमार को भाजपा कुर्सी हटा देगी तो अनंत सिंह ने कहा कि उन लोगों के कहने का कोई मतलब नहीं है।
अनंत सिंह ने भाजपा के तरफ से मुख्यमंत्री चेहरा के सवाल पर कहा कि बिहार के मांग के अनुसार सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनना चाहिए। वहीं नीतीश कुमार के व्यक्तित्व की तरह कोई और नेता या मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर अनंत सिंह ने कहा कि नीतीश जैसा न तो कोई पैदा हुआ और न हो पायेगा। कोई काम कर दे तो उसे बरक़रार रखना आसान है लेकिन किसी काम को शुरू करना और उसे बनाये रखना मुश्किल है जो कि नीतीश कुमार ने किया है। नीतीश कुमार ने जो कर दिया है वह कोई नहीं कर सकता है। बिहार में एक समय था कि चोर डकैत और अपराधी केवल चलते थे, अच्छे आदमी रास्ते से चल नहीं पाते थे। लड़कियां घर से नहीं निकल पाती थी और आज रात दिन लड़कियां भी घुमती रहती है कोई डर का माहौल नहीं है।
यह भी पढ़ें - नीतीश कुमार का इस्तीफा और अगला CM के सवाल पर सम्राट ने साधी चुप्पी, BJP प्रदेश अध्यक्ष ने कहा...
अनंत सिंह ने अब चुनाव नहीं लड़ने के सवाल पर कहा कि हम चुनाव नहीं लड़ेंगे लेकिन रहेंगे तो साथ ही न। हम कोई विदेश थोड़े चले जायेंगे। अभी एक हम काम करते हैं बाद में दो मिल कर काम करेंगे, लेकिन हम जनता का काम करते ही रहेंगे। हम विधायक रहें या न रहें कोई फर्क नहीं पड़ता है, हमको जनता हमेशा प्यार करती रहेगी और करती है। हम जनता से कहीं दूर नहीं जायेंगे। इस दौरान उन्होंने डर लगने के नाम पर कहा कि हमने डर का नाम सुना है लेकिन हमको लगता नहीं है। इस दौरान उन्होंने आगे के कार्यक्रम को लेकर कहा कि अभी क्षेत्र के सभी लोग टाल इलाके में हैं अपना फसल समेट रहे हैं। 15 दिन जब वह लोग घर आयेंगे तो हम भी क्षेत्र में जायेंगे सबसे मिलेंगे, उनकी समस्याएँ लिख कर लायेंगे और यहां उनका काम करवाएंगे।
इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार और निशांत कुमार दोनों के लिए एक शब्द कहने के सवाल पर कहा कि नीतीश कुमार की तुलना करना ही बेवकूफी है। नीतीश कुमार अद्वितीय हैं, आज तक न कोई उनके जैसा हुआ और न कोई होगा। वहीं निशांत को लेकर कहा कि वह किसी से कमजोर नहीं है उसे आगे आना चाहिए।
यह भी पढ़ें - नीतीश जैसा दूसरा कोई नहीं हो सकता, CM के MLC पद से इस्तीफा के बाद रोने लगे मंत्री अशोक चौधरी ने कहा...
पटना से दक्षा प्रिया की रिपोर्ट




