रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुराग ठाकुर ने हेमंत सरकार को भ्रष्टाचारी और लूटेरी सरकार बताते हुए घमकर घेरा। उन्होंने JMM का मतलब बताते हुए कहा JMM यानी जस्ट,मनी,मशीन,साथ ही कहा कि प्रदेश की जनता लूटेरी और भ्रष्टाचारी सरकार से त्रस्त है। झारखंड को भाजपा ने बनाया है, भाजपा ही इसको संवारेगी। उन्होने इंडी गठबंधन पर जमकर हमला बोला, कहा कि पिछले 5 साल में राजद-कांग्रेस-झामुमो सरकार ने झारखंड के लोगों को ‘लव-जिहाद’, ‘लैंड जिहाद’ ही दिया है। ठाकुर ने कहा कि, जनकल्याण के बजाय ‘जिहाद-कल्याण’ यहां पर चल रहा है और इसके कई उदाहरण यहां पर आपके सामने हैं। 

JMM का मतलब  जस्ट मनी मशीन , झारखंड के इंडिया गठबन्धन पर जमकर हमला बोला अनुराग ठाकुर ने.....

उन्होंने कहा कि आदिवासी बहनों को बहला-फुसलाकर उनके अधिकार मारे जा रहे हैं। झारखंड की जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस करती है। यहां पर जल, जंगल और जमीन का घोर भ्रष्टाचार हुआ है। इस लूट वाली सरकार को अब जनता खुली छूट नहीं देगी। उन्होंने कहा कि झारखंड के युवाओं ने मन बना लिया है कि अब वे भाजपा सरकार बनाने जा रहे है। 

JMM का मतलब  जस्ट मनी मशीन , झारखंड के इंडिया गठबन्धन पर जमकर हमला बोला अनुराग ठाकुर ने.....

उन्होंने सवाल पूछे,  हेमंत सोरेन ने कितनी नौकरियां दीं? रिकॉर्ड पेपर लीक का काम हुआ। पेपर लीक तो बंद नहीं करवा पाए, लेकिन इंटरनेट बंद करवा दिए। सरकार ने माना है कि 5 साल में मात्र 11,400 लोगों को ही नौकरी मिल पाई और बेरोजगारी भत्ता भी नहीं दिया गया। महिलाओं को सरकारी नौकरी में 50 प्रतिशत आरक्षण देने की बात कही गई थी, लेकिन 5 प्रतिशत भी नहीं मिल पाया है।