दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की तबीयत अचानक से बिगड़ चुकी है.सूत्रों की माने तो अरविंद केजरीवाल का शुगर लेवल बीते कई दिनी से घट और बढ़ रहा है. डॉक्टर लगातार उनकी देख रेख कर रहे है बता दे की अरविंद केजरीवाल को डायबिटीज की बीमारी है ऐसे में उनका इस तरीके से शुगर बढ़ना और घटना सही लक्षण नहीं है.मिली जानकारी के अनुसार उनका इलाज़ करवाया जा रहा है.अभी वो 10 दिनों की ईडी कसटडी में हैं .

ED कस्टडी में ख़राब हुई अरविंद केजरीवाल की तबियत , मिलने पहुंची पत्नी !

अरविंद केजरीवाल की पत्नी उनसे मुलाकात करने पहुंची थी जहां उन्हें इस बात का पता चला है.वही अरविंद केजरीवाल से मिलने के बाद उनकी पत्नी सुनीता ने उनकी लंबी आयु ,सेहत और उनकी सफलता के लिए लोगों से भी कामना करने की अपील की है. बताते चले की अरविंद केजरीवाल की पत्नी ने यह भी कहा है की 28 मार्च को कोर्ट में आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मामले में बड़ा खुलासा किया जाएगा साथ ही जो भी सच्चाई है वो भी सामने आएगा और सभी सबूत भी पेश करेंगे .