Daesh News

IND vs SL Asia Cup Final: सिर्फ 50 रन पर ऑलआउट श्रीलंका, भारतीय गेंदबाजों का ऐतिहासिक प्रदर्शन

India vs Sri Lanka Asia Cup 2023 Final Live Score and Update: भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप 2023 का खिताबी मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम पर हो रहा है. इस मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. श्रीलंका ने पिछले साल टी20 फॉर्मेट में हुए एशिया कप का खिताब जीता था. वहीं भारतीय टीम आखिरी बार 2018 में हुए वनडे फॉर्मेट की विजेता है. भारत ने कुल 7 तो श्रीलंका ने 6 बार एशिया कप को अपने नाम किया है.

श्रीलंका - 50/10 15.2 ओवर्स

 मथीशा पथिराना को हार्दिक पंड्या, आउट!! कैच आउट!! कॉट ईशान किशन बोल्ड हार्दिक पंड्या| महज़ 50 रनों पर ऑल आउट हो गई श्रीलंका की टीम| फाइनल की ट्रॉफी उठाने के लिए भारत के सामने 51 रनों का छोटा सा लक्ष्य है अब| टीम इंडिया ने पूरी तरह से श्रीलंका को यहाँ पर खोलकर रख दिया| दस के दस विकेट तेज़ गेंदबाजों के नाम दर्ज हुए|

श्रीलंका - 50/9 15.1 ओवर्स

 प्रमोद मदुशन को हार्दिक पंड्या, आउट!! कैच आउट!! कॉट विराट कोहली बोल्ड हार्दिक पंड्या| 9वें विकेट का पतन| हार्दिक पंड्या के खाते में दूसरी विकेट| प्रमोद मदुशन महज़ 1 रन बनाकर प[अवेलियाँ लौटे| स्लिप में विराट कोहली का एक बेहतरीन कैच| ये गेंद काफी तेज़ी से उनकी तरफ आई थी जिसे उन्होंने  लपका| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई फुल आउट स्विंग गेंद| ड्राइव करने गए उसे और आउट साइड एज लग गया जहाँ स्लिप में विराट ने कैच लपका| 50/9 श्रीलंका|

श्रीलंका - 40/8 12.3 ओवर्स

 दुनिथ वेलालागे को हार्दिक पंड्या, आउट!! कैच आउट!!! कॉट लोकेश राहुल बोल्ड हार्दिक पंड्या| एक और विकेट का पतन| श्रीलंका की आखिरी उम्मीद भी अब पवेलियन की तरफ लौट गई| दुनिथ वेलालागे महज़ 8 के स्कोर पर पवेलियन की तरफ लौट गए| हार्दिक को मिली उनकी आज की पहली विकेट| बाउंसर गेंद से बल्लेबाज़ दुनिथ को पूरी तरह से चकमा दे दिया| लेग स्टम्प लाइन पर थी बॉल जिससे बचने गए| गेंद उनके ग्लव्स को लगकर कीपर की तरफ हवा में गई जहाँ से राहुल ने एक आसान सा कैच अपने दस्तानों में ले लिया| 40/8 श्रीलंका

श्रीलंका - 33/7 11.2 ओवर्स

 कुसल मेंडिस को मोहम्मद सिराज, विकेट! बोल्ड मोहम्मद सिराज

श्रीलंका - 16/6 6.2 ओवर्स

 दुनिथ वेलालागे को जसप्रीत बुमराह, 3 रन|

श्रीलंका - 13/6 6.1 ओवर्स

 दुनिथ वेलालागे को जसप्रीत बुमराह, ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को बढ़िया ढंग से छोड़ा| कोई रन नहीं होगा इस गेंद पर| अब इस जोड़ी पर काफी कुछ निर्भर करने वाला है|

श्रीलंका - 13/6 6.0 ओवर्स

 दुनिथ वेलालागे को मोहम्मद सिराज, सिंगल के साथ हुई सिराज के एक और सफल और शानदार ओवर की समाप्ति| इस बार ऊपर की गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड ऑफ़ की ओर पंच करते हुए एक रन हासिल किया| 13/6 श्रीलंका|

श्रीलंका - 12/6 5.5 ओवर्स

 दुनिथ वेलालागे को मोहम्मद सिराज, एक और बढ़िया आउटस्विंगर| हवा में लहराते हुए बल्लेबाज़ को छोड़कर कीपर के पास गई ये गेंद|

श्रीलंका - 12/6 5.4 ओवर्स

दसुन शनाका को मोहम्मद सिराज, विकेट! बोल्ड मोहम्मद सिराज|

श्रीलंका - 12/6 5.4 ओवर्स

 दसुन शनाका को मोहम्मद सिराज, आउट!! क्लीन बोल्ड!!! एक और झटका यहाँ पर श्रीलंकाई टीम को लगता हुआ!! मोहम्मद सिराज ने हासिल किया फाईफ़ार यहाँ पर!! शानदार गेंदबाज़ी अभी तक सिराज के द्वारा देखने को मिली है!! इस बार श्रीलंका टीम के कप्तान दसुन शनाका शून्य के स्कोर पर पवेलियन लौटे| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड करने का प्रयास किया| गेंद टप्पा खाकर आउटस्विंग हुई और बल्ले को बीट करती हुई सीधा ऑफ स्टंप के जा लगी| गेंदबाज़ ने विकेट हासिल करने के बाद मनाया जश्न| 12/6 श्रीलंका|

श्रीलंका - 12/5 5.3 ओवर्स

दसुन शनाका को मोहम्मद सिराज, एक और बेहतरीन गेंद और बल्लेबाज़ बीट हो गए!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर खेलना चाहा|

  • श्रीलंका - 12/5 5.2 ओवर्स

    दसुन शनाका को मोहम्मद सिराज, एक बार फिर से बल्लेबाज़ को अपनी गति और स्विंग से चकमा दिया सिराज ने यहाँ पर!! बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया| 

  • 0श्रीलंका - 12/5 5.1 ओवर्स

     दसुन शनाका को मोहम्मद सिराज, कैच की अपील लेकिन अम्पायर सहमत नहीं दिखाई दिए यहाँ पर!! प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
  • 5 ओवर की समाप्ति 0,0,0,0,0,0, (12 रन 5 विकेट )


  • 0श्रीलंका - 12/5 5.0 ओवर्स

     कुसल मेंडिस को जसप्रीत बुमराह, डॉट गेंद!!! इसी के साथ हुई मेडेन ओवर की समाप्ति!! विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने ऑफ साइड की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन का मौका नहीं मिल सका|
  • 0श्रीलंका - 12/5 4.5 ओवर्स

     कुसल मेंडिस को जसप्रीत बुमराह, ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने देखा और लीव करना सही समझा|

  • 0श्रीलंका - 12/5 4.4 ओवर्स

     कुसल मेंडिस को जसप्रीत बुमराह, फुल लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
  • 0श्रीलंका - 12/5 4.3 ओवर्स

     कुसल मेंडिस को जसप्रीत बुमराह, डॉट गेंद!! लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्लिक करना चाहा| बल्ले पर नहीं आई गेंद और सीधा पैड्स को जा लगी|

  • 0श्रीलंका - 12/5 4.2 ओवर्स

     कुसल मेंडिस को जसप्रीत बुमराह, इस गेंद को खेलने में बल्लेबाज़ ने ज़रा भी दिलचस्पी नहीं दिखाई|

  • 0श्रीलंका - 12/5 4.1 ओवर्स

    कुसल मेंडिस को जसप्रीत बुमराह, गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया|

  • 4 ओवर की समाप्ति 0(W),0,0(W),0(W),4,0(W), (12 रन 5 विकेट )


  • Wश्रीलंका - 12/5 4.0 ओवर्स

    धनंजय डी सिल्वा को मोहम्मद सिराज, आउट!! कैच आउट!! कॉट लोकेश राहुल बोल्ड मोहम्मद सिराज| एक ही ओवर में चार सफलता हासिल करते हुए नज़र आये सिराज| ड्रीम स्टार्ट के साथ-साथ ड्रीम ओवर कहा जाएगा ये| धनंजय डी सिल्वा महज़ 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए| एक आसान सा कैच कीपर राहुल द्वारा और बल्लेबाज़ बिना रुके पवेलियन की तरफ लौट गए हैं| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई धीमी गति की गेंद पर दूर से ही ड्राइव कर बैठे बल्लेबाज़| गति से चकमा खाए और आउट साइड एज लगा और कीपर की तरफ दस्तानों में चली गई गेंद| श्रीलंका पूरी तरह से बैकफुट पर जा चुकी है यहाँ पर|12/5 विकेट|

  • 4श्रीलंका - 12/4 3.5 ओवर्स

    धनंजय डी सिल्वा को मोहम्मद सिराज, चौका!! हैट्रिक नहीं हासिल कर सके सिराज!! धनंजय डी सिल्वा ने बाउंड्री लगाकर अपना खाता खोला!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की ओर पुश किया| सिराज खुद ही गेंद को पकड़ने भागे लेकिन गेंद तेज़ी के साथ सीमा रेखा के बाहर गई चार रनों के लिए| ऐसा पहली बार देखने को मिला है कि गेंदबाज़ गेंद डालकर लॉन्ग ऑन की तरफ गेंद को रोकने भागे हैं|

श्रीलंका - 8/4 3.4 ओवर्स

चरिथ असलंका को मोहम्मद सिराज, विकेट! कॉट ईशान किशन बोल्ड मोहम्मद सिराज

श्रीलंका - 8/3 3.3 ओवर्स

सदीरा समारविक्रमा को मोहम्मद सिराज, आउट!! एलबीडबल्यू!! मोहम्मद सिराज यु ब्यूटी!! महज़ तीन गेंदों पर दो सफलता हासिल करते हुए अपनी टीम को पूरी तरह से ड्राइविंग सीट पर ला दिया है| इनफॉर्म बल्लेबाज़ सदीरा समारविक्रमा बिना खाता खोले पवेलियन की तरफ लौट गए हैं| फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया के लिए ये एक ड्रीम स्टार्ट है.

श्रीलंका - 8/2 3.2 ओवर्स

सदीरा समारविक्रमा को मोहम्मद सिराज, ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को बढ़िया ढंग से छोड़ा| कोई रन नहीं होगा इस गेंद पर

श्रीलंका - 8/2 3.1 ओवर्स

 पाथुम निसंका को मोहम्मद सिराज, आउट!! कैच आउट!! भारत ने झटकाया दूसरा विकेट!! शनाका की सेना ने गंवाया दूसरा विकेट!! मोहम्मद सिराज के हाथ लगती हुई पहली सफ़लता| पाथुम निसंका 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे| पिछले ओवर में काफ़ी डॉट बॉल निसंका ने खेली थी जिसका प्रेशर उनके ऊपर ही नज़र आ रहा था| इस बार बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया और अपना विकेट गंवाया बैठे| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई आउटस्विंग गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर हवा में शॉट लगाया| गेंद टप्पा खाकर अतिरिक्त उछाल के साथ बल्ले का बाहरी किनारा लेकर सीधा फील्डर रवींद्र जडेजा की ओर गई| इसी बीच जडेजा ने अपने दाँए ओर डाईव लगाकर एक शानदार कैच पकड़ा| 8/2 श्रीलंका.

श्रीलंका - 8/2 3.1 

ओवर्स पाथुम निसंका को मोहम्मद सिराज, विकेट! कॉट रवींद्र जडेजा बोल्ड मोहम्मद सिराज.

3 ओवर की समाप्ति 1,0,0,0,0,0, (8 रन 1 विकेट)

0श्रीलंका - 8/1 3.0 ओवर्स कुसल मेंडिस को जसप्रीत बुमराह, कोई रन नहीं.

0श्रीलंका - 8/1 2.5 ओवर्स कुसल मेंडिस को जसप्रीत बुमराह, एलबीडबल्यू की हुई हलकी सी अपील, अम्पायर सहमत नहीं दिखे. लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्लिक करना चाहा| बल्ले पर नहीं आई गेंद और सीधा पैड्स को जा लगी| गेंदबाज़ ने अपील की| अम्पायर ने मना कर दिया.

0श्रीलंका - 8/1 2.4 ओवर्स कुसल मेंडिस को जसप्रीत बुमराह, फुल लेंथ की बॉल को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर गाइड किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका.

0श्रीलंका - 8/1 2.3 ओवर्स कुसल मेंडिस को जसप्रीत बुमराह, एक और अच्छी गेंद बुमराह के द्वारा डाली गई!! बल्लेबाज़ ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद पर शॉट लगाने का प्रयास भी नहीं कर रहे है| बॉल फिर से कीपर के हाथ में गई| रन नहीं आ सका|

0श्रीलंका - 8/1 2.2 ओवर्स कुसल मेंडिस को जसप्रीत बुमराह, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें.

1श्रीलंका - 8/1 2.1 ओवर्स पाथुम निसंका को जसप्रीत बुमराह, सिंगल!! पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक करते हुए एक रन लिया.

2 ओवर की समाप्ति 0,0,0,0,0,0, (7 रन 1 विकेट )

0श्रीलंका - 7/1 2.0 ओवर्स कुसल मेंडिस को मोहम्मद सिराज, डॉट गेंद!!! इसी के साथ हुई मेडेन ओवर की समाप्ति!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड करना चाहा| बल्ले और गेंद का ताल मेल नहीं हो सका| बॉल आउटस्विंग होती हुई बल्ले को बीट कर गई और सीधा कीपर के हाथ में गई| रन नहीं मिल सका|

0श्रीलंका - 7/1 1.5 ओवर्स कुसल मेंडिस को मोहम्मद सिराज, एक और डॉट गेंद!! सिराज ने अपने पहले ओवर में कोई रन खर्च नहीं किया है अभी तक!! प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|

0श्रीलंका - 7/1 1.4 ओवर्स कुसल मेंडिस को मोहम्मद सिराज, इस बार स्विंग और बाउंस मिलता हुआ सिराज को यहाँ पर!! बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|

0श्रीलंका - 7/1 1.3 ओवर्स कुसल मेंडिस को मोहम्मद सिराज, इस गेंद को खेलने में बल्लेबाज़ ने ज़रा भी दिलचस्पी नहीं दिखाई|

0श्रीलंका - 7/1 1.2 ओवर्स कुसल मेंडिस को मोहम्मद सिराज, एक और बेहतर गेंद सिराज के द्वारा डाली गई! बल्लेबाज़ स्विंग से चकमा खा गए| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने काफी ज़ोर से अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|

0श्रीलंका - 7/1 1.1 ओवर्स कुसल मेंडिस को मोहम्मद सिराज, ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लीव कर दिया|

0श्रीलंका - 7/1 1.0 ओवर्स पाथुम निसंका को जसप्रीत बुमराह, डॉट गेंद!!! इसी के साथ हुई सफ़ल ओवर की समाप्ति!! गुड लेंथ पर पटकी गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से डिफेंड कर दिया| पहले ओवर के बाद 7/1 श्रीलंका|

1 ओवर की समाप्ति 1,0,0(W),4,1(1WD),1, (7 रन 1 विकेट )

1श्रीलंका - 7/1 0.5 ओवर्स कुसल मेंडिस को जसप्रीत बुमराह, सिंगल!! इस बार फ्रंटफुट से गेंद को डिफेंड किया| गैप में गई जहाँ से एक रन का मौका बन गया|

WDश्रीलंका - 6/1 0.5 ओवर्स कुसल मेंडिस को जसप्रीत बुमराह, वाइड! एक अतिरिक्त गेंद यहाँ पर आती हुई| बल्लेबाज़ से दूर रही गेंद| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|

4श्रीलंका - 5/1 0.4 ओवर्स कुसल मेंडिस को जसप्रीत बुमराह, चौका! बाउंड्री के साथ इनफॉर्म बल्लेबाज़ कुसल मेंडिस ने खोला अपना खाता| इस बल्लेबाज़ को विकेट गिरने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला| लो फुल टॉस गेंद को कवर्स की दिशा में ड्राइव कर दिया और गैप से चौका हासिल किया|

Wश्रीलंका - 1/1 0.3 ओवर्स कुसल परेरा को जसप्रीत बुमराह, आउट!! कैच आउट!! पहला बड़ा झटका यहाँ पर श्रीलंकाई टीम को लगता हुआ!! जसप्रीत बुमराह के हाथ लगी पहली विकेट!! कुसल परेरा शून्य के स्कोर पर पवेलियन लौटे| शानदार अंदाज़ में भारतीय टीम ने एशिया कप के फ़ाइनल मुकाबले शुरुआत की है| मिडिल स्टंप पर पटकी गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और कवर की ओर ड्राइव करने गए| गेंद टप्पा खाकर आउटस्विंग हुई और बल्ले का बाहरी किनारा लेकर कीपर की तरफ हवा में गई| इसी बीच लोकेश राहुल ने अपने बाँए ओर डाईव लगाकर कैच पकड़ा| गेंदबाज़ ने विकेट लेने के बाद मनाया जश्न| 1/1 श्रीलंका| 

0श्रीलंका - 1/0 0.2 ओवर्स कुसल परेरा को जसप्रीत बुमराह, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|

1श्रीलंका - 1/0 0.1 ओवर्स पाथुम निसंका को जसप्रीत बुमराह, सिंगल!! इसी के साथ एशिया कप के फ़ाइनल मुकाबले की हुई शुरुआत!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डिफेंड करना चाहा| बॉल टप्पा खाकर आउटस्विंग हुई और बल्ले का बाहरी किनारा लेकर थर्ड मैन की तरफ गई| इसी बीच बल्लेबाजों ने एक रन ले लिया|

कोलंबो में आई बारिश

भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप का खिताबी मुकाबला शुरू होने से ठीक पहले बारिश आ गई। इसकी वजह से मैदान पर कवर्स लाने पड़े। इसकी वजह से मैच अपने निर्धारित समय 3 बजे से शुरू नहीं हो पाया। अभी पूरा मैदान नीले कवर से ढंका हुआ है।

भारत की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), इशान किशन, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रित बुमरा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन

पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), डुनिथ वेललेज, दुशान हेमंथा, प्रमोद मदुशन, मथीशा पथिराना।

श्रीलंका ने जीता टॉस

फाइनल मुकाबले में टॉस का श्रीलंका की तरफ गिरा। टीम के कप्तान दासुन शनाका ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि वह भी पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे। रोहित के अनुसार पिच सूखी हुई है और उनकी टीम किसी भी स्कोर को चेज करने के लिए तैयार है।

कोलंबो में अभी साफ है मौसम

कोलंबो में मौसम साफ है. आसमान में बादल तो हैं लेकिन बीच बीच में धूप भी खिली दिख रही है. हालांकि बारिश की संभावना नजर नहीं आ रही है. क्रिकेट फैंस के लिए यह अच्छी खबर है. फाइनल मुकाबले के लिए टॉस भारतीय समय अनुसार ढाई बजे होगा। वहीं मैच की शुरुआत 3 बजे से होने वाली है.

कोलंबो में बारिश के भी आसार

एशिया कप 2023 लगातार बारिश से प्रभावित रहा है. भारत और श्रीलंका के बीच होने वाला यह फाइनल मुकाबले में भी बारिश आ सकती है. 3 बजे से 5 बजे के बीच बारिश की संभावना 70 प्रतिशत से ज्यादा बताई जा रही है. हालांकि सुबह वहां धूप खिली थी. ऐसे में फैंस उम्मीद करेंगे कि आज ही उन्हें पूरा मुकाबला देखने को मिले. सोमवार को रिजर्व डे रखा गया है.

दोनों टीमों के साथ चोट की समस्या

भारत के साथ ही श्रीलंका की टीम चोट से जूझ रही है। सुपर 4 में भारत के अक्षर पटेल और श्रीलंका महीश तीक्षणा चोटिल हो गए थे। अक्षर पटेल इस मैच में नहीं खेल पाएंगे। उनकी जगह टीम में वॉशिंगटन सुंदर को शामिल किया गया है। श्रीलंकाई टीम को अपने मुख्य स्पिनर महीश तीक्षणा की सेवायें नहीं मिल पायेंगी क्योंकि वह हैमस्ट्रिंग चोट के कारण बाहर हो गये हैं।

श्रीलंका की टीम

दासुन शनाका (कप्तान), पाथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल जेनिथ परेरा, कुसल मेंडिस (उपकप्तान), चरिथ असालंका, धनंजय डिसिल्वा, सदीरा समरविक्रमा, दुनिथ वेलालागे, माथीशा पाथिराना, कासुन रजिता, दुशान हेमंथा, बिनुरा फर्नांडो, प्रमोद मदुशन।

भारत की टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, वॉशिंगटन सुंदर।

Scan and join

Description of image