मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां बीती रात एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की घर में घुस कर हत्या कर दी और फिर पुलिस थाना पहुंच कर सरेंडर कर दिया। उसने पुलिस को कहा कि बेवफाई का बदला ले लिया। हैरत की बात है कि घर में किशोरी की गोली मार कर युवक ने हत्या कर दी लेकिन किसी को पता नहीं चला। युवक के सरेंडर के बाद जब पुलिस मामले की छानबीन में पहुंची और परिजनों को जगाया तब उन्हें पता चला। किशोरी का शव सीढी पर लुढका पड़ा था। फ़िलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई।
यह भी पढ़ें - नेशनल उपभोक्ता हेल्पलाइन लोगों को बचा रहा ठगी से, एक वर्ष में 52 करोड़ रूपये की कराई वापसी, ई-कॉमर्स...
घटना मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र के एक गांव की है जहां बीती रात एक युवक ने अपने एक पड़ोसी के घर में घुस कर 16 वर्षीया 9वीं कक्षा की छात्रा की गोली मार कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद युवक हथियार के साथ थाना पहुंच गया और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। उसने पुलिस को बताया कि उसने प्रेमिका से बेवफाई का बदला ले लिया और उसकी हत्या कर दी है। बाद में पुलिस जब मौके पर पहुंची और छात्रा के परिजनों को जगा कर मामले की जानकारी दी तब उन्हें पता चला। किशोरी का शव देखने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मौके से एक खोखा भी बरामद किया है।
यह भी पढ़ें - 10 राज्यों के 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तारीख का एलान, JDU-BJP सेट तो उपेंद्र कुशवाहा और RJD...