भागलपुर: बिहार में पुलिस एक आपराधिक मामला निपटाती है तो दूसरा सामने खड़ा मिलता है। इन दिनों बिहार के विभिन्न जिलों में लगातार लूट की घटनाएं सामने आ रही है। दरभंगा, पटना समेत कई जिलों में लूट की घटनाओं के बाद अब शनिवार को भागलपुर में अपराधियो ने दिनदहाड़े 8 लाख रूपये लूट की घटना को अंजाम दिया है। दिनदहाड़े लूटपाट की घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल हो गया। वहीं घटना की जानकारी के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

घटना भागलपुर के अकबरनगर इलाके के बसंतपुर की है जहां पेट्रोल पंप मालिक रूपये जमा करने बैंक जा रहे थे तभी रास्ते में हथियारबंद नकाबपोश अपराधियों ने हथियार के बल पर लूटपाट कर ली। घटना के संबंध में पीड़ित मंटू कुमार ने बताया कि वह अपने पेट्रोल पंप पर दिनभर की बिक्री के बाद 8 लाख 10 हजार रूपये बाइक की डिक्की में रख कर शाहकुंड बैंक में जमा करवाने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान शाहकुंड थाना क्षेत्र के सद्पुर मोड़ के पास दो बाइक पर सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और हथियार दिखा कर बाइक रोकने के लिए कहा। 

यह भी पढ़ें   -    आर्थिक तंगी दूर करने के लिए रची आभूषण दुकान लूटने की साजिश, पकड़े गए सभी 5 आरोपी..

पीड़ित ने बताया कि विरोध करने पर अपराधियों ने उनके साथ मारपीट भी की जिसमें वह घायल हो गए और इसके बाद बाइक की डिक्की तोड़ कर अपराधी उसमें रखे रूपये से भरा बैग लेकर भाग निकले। दिनदहाड़े हुई लूट की घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। वहीं घटना की सूचना पर शाहपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस की तरफ से कहा जा रहा है कि इलाके की नाकेबंदी कर दी गई है और बदमाशों की तलाशी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

यह भी पढ़ें   -    नबीनगर विधायक चेतन आनंद पर पार्टी के नेता ने ही लगाया रंगदारी मांगने का आरोप, धमकी देने का भी आरोप...

YouTube Video