Join Us On WhatsApp

गया में अवैध शराब का बड़ा खुलासा, रेलवे सुरक्षा बल ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

गया रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की ऑपरेशन सतर्क टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को 30.75 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया।

Big disclosure of illegal liquor in Gaya
गया में अवैध शराब का बड़ा खुलासा, रेलवे सुरक्षा बल ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार- फोटो : Darsh NEWS

गया: पूर्व मध्य रेलवे के डीडीयू मंडल के अंतर्गत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन सतर्क के तहत गया रेलवे स्टेशन से सोमवार को अवैध शराब के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। संयुक्त कार्रवाई में कुल 30.75 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 32,500 रुपये बताई जा रही है।

आरपीएफ पोस्ट गया के निरीक्षक प्रभारी बनारसी यादव के निर्देशन में आरपीएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की टीम रेलवे स्टेशन परिसर में विशेष चेकिंग अभियान चला रही थी। इस अभियान में आरपीएफ उप निरीक्षक धीरेंद्र कुमार, प्रधान आरक्षी विवेकानंद शर्मा, आरक्षी अमित कुमार, देवेंद्र प्रसाद, शशि शेखर के साथ सीडीएस टीम और जीआरपी गया की टीम भी शामिल थी।

यह भी पढ़ें:   कटिहार हादसा: ट्रक ने मारी टक्कर तो बोलेरो के उड़ गये परखच्चे, पलटती बोलेरो में सवार 8 युवकों के मौत का डरावना मंजर...पूरी खबर पढ़ें

चेकिंग के दौरान प्लेटफार्म संख्या 7 के हावड़ा छोर पर दो संदिग्धों पर टीम की नजर पड़ी। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम रामानुज सिंह (55 वर्ष), पिता संतो सिंह और कन्हैया कुमार, पिता रामानुज सिंह, ग्राम अफसर, थाना वारसलीगंज, जिला नवादा (बिहार) बताया। तलाशी में उनके पास दो पिट्ठू बैग और तीन पैक्ड बाल्टियों से 17 बोतल रॉयल स्टैग प्रीमियर और 24 बोतल ब्लेंडर प्राइड व्हिस्की बरामद हुई। सभी बोतलों पर “सेल फॉर हरियाणा ओनली” अंकित था, जिससे अवैध परिवहन की पुष्टि हुई।

यह भी पढ़ें:   दिल्ली से आई किशोरी बनी शातिरों का शिकार, मोतिहारी का हिला देने वाला मामला सामने आया

दोनों आरोपियों को मौके पर हिरासत में लेकर जीआरपी थाना गया को सौंपा गया। इस मामले में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि रेलवे और ट्रेनों के माध्यम से अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए ऑपरेशन सतर्क निरंतर चलाया जा रहा है और भविष्य में भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp