मौसम आपको चौंका देगा। घर से निकलने वक्त आप अपने साथ छाता रख सकते हैं क्योंकि अब बारिश का दौर शुरू हो रहा है। मौसम विभाग की मानें तो आज से लेकर 31 मार्च तक बिहार के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि गुरुवार को पश्चिम चंपारण और पूर्वी चंपारण में एक या दो स्थानों पर बारिश हो सकती है। इसके अलावा सीतामढ़ी, मधुबनी, शिवहर, सुपौल, अररिया और किशनगंज में एक या दो जगहों पर बारिश हो सकती है।
इसके बाद 27 मार्च को पूरे बिहार में अलग-अलग जगहों पर बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। इस दौरान सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार में अनेक स्थानो पर बारिश की संभावना है। 28 मार्च को एक बार फिर पूरे बिहार में बारिश का अनुमान है।
मौसम विभाग की मानें तो 29 मार्च को राज्य का मौसम शुष्क रह सकता है। इसके बाद 30 मार्च को उत्तर पूर्व बिहार के सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार तथा दक्षिण पूर्व बिहार के भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया में एख दो जगहों पर बारिश हो सकती है। 31 मार्च को सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार में एख दो स्थानों पर बारिश का पूर्वानुमान है।
वज्रपात और तेज हवाएं चलेंगी
मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 27 मार्च को बिहार के उत्तर-पूर्व, दक्षिण मध्य एवं दक्षिण पूर्व भाग के जिलों में मेघगर्जन/वज्रपात तथा बारिश के साथ-साथ 50-60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं दक्षिण-पश्चिम भाग के जिलों में वज्रपात, ओवावृष्टि क साथ-साथ तेज हवाएं भी चल सकती है।




