Daesh News

बिहार में बढ़ने लगी ठंड, 3 डिग्री तक गिरा तापमान, जानिए अपने जिले के मौसम का हाल

बिहार में आज 20 नवंबर 2023 को मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा. दिन के समय धूप खिलेगी. हालांकि सुबह हल्का कोहरा सा छाया रहा. आज बिहार का अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. वहीं हवा की गति 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का पूर्वानुमान है. मौसम विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, राजधानी पटना में आज अधितक तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है.

बिहार में बारिश नहीं, 3 डिग्री तक गिरी तापमान

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, राज्य में कहीं भी बारिश होने की कोई संभावना नहीं है. हालांकि तापमान में बीते 24 घंटे में 3 डिग्री तक की गिरावट देखी गई है. राज्य में सबसे ज्यादा तापमान मोतिहारी में रहा. मोतिहारी में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं सबसे कम तापमान पश्चिम चंपारण के वाल्मीकिनगर में रहा. वाल्मीकिनगर में 22.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. 

बीते दिन 15 जगहों के तापमान में आई गिरावट

बीते 24 घंटे में वाल्मीकिनगर सहित बिहार की 15 जगहों के तापमान में गिरावट देखी गई है. इनमें से पटना, भागलपुर और गया का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वहीं गोपालगंज, पुपरी, डेहरी और बेगूसराय का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक रहा है. जबकि भोजपुर का तापमान 32.1 डिग्री, बक्सर का 31.3 डिग्री, दरभंगा का 31.6 डिग्री और वैशाली का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, बिहार के अन्य प्रमुख शहरों में आज का मौसम इस प्रकार रह सकता है-

गया: अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस

भागलपुर: अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस

मुजफ्फरपुर: अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस

दरभंगा: अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस

सहरसा: अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस

Scan and join

Description of image