Join Us On WhatsApp

SIT टीम के साथ शंभू गर्ल्स हॉस्टल पहुंची CBI, छात्रा के कमरे से ले गई ये चीजें...

SIT टीम के साथ शंभू गर्ल्स हॉस्टल पहुंची CBI, छात्रा के कमरे से ले गई ये चीजें...

cbi pahuchi shambhu girls hostel
SIT टीम के साथ शंभू गर्ल्स हॉस्टल पहुंची CBI, छात्रा के कमरे से ले गई ये चीजें...- फोटो : Darsh NEWS

पटना: राजधानी पटना में नीट छात्रा की मौत मामले में अब CBI ने जांच शुरू कर दी है। केस अपने हाथ में लेते ही CBI की टीम ने छानबीन शुरू कर दी है। शनिवार को CBI की टीम शंभू गर्ल्स हॉस्टल पहुंची जहां छात्रा रहती थी और उसकी तबियत बिगड़ी थी। जांच एजेंसी की टीम के साथ SIT और केस की IO सचिवालय SDPO डॉ अन्नू भी मौजूद थी। इस दौरान SIT ने सीसीटीवी फूटेज के आधार पर CBI को मामले की जानकारी दी। इस दौरान एजेंसी ने छात्रा के हॉस्टल में पहुँचने से लेकर अस्पताल ले जाने तक के वक्त की जानकारी ली। 

CBI की टीम ने छात्रा के कमरे की बारीकी से तलाशी ली और एंट्री एग्जिट गेट का भी निरीक्षण किया। इसके साथ ही छात्रा के कमरे से टीम ने करीब 5 बोरियों में भर कर कॉपी, किताबें, दस्तावेज और कपड़े भी अपने साथ ले गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार CBI इन सभी चीजों की जांच फॉरेंसिक की टीम से करवाएगी। इसके आगे CBI की टीम सहज सर्जरी और प्रभात मेमोरियल हॉस्पिटल भी जा सकती है, जहां छात्रा का इलाज करवाया गया था।

यह भी पढ़ें     -       '...तो मार दिए जाओगे', NEET छात्रा के परिजनों के घर पर्चा फेंक धमकी, सुरक्षा के बावजूद...

बता दें कि शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में पटना पुलिस और SIT पर कई तरह के सवाल उठने और करीब 20 दिनों की जांच के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने के बाद 31 दिसम्बर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने CBI जांच की अनुशंषा की थी जिसके करीब 12 दिन बाद पटना में एजेंसी ने केस दर्ज किया और अब छानबीन शुरू कर दी है। CBI के ASP पवन कुमार को मामले की जांच की जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें     -       फिर से शुरू होगी सासामुसा चीनी मिल, मंत्री ने कहा नीतीश के नेतृत्व वाली सरकार की प्राथमिकता है....


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp