सोना - चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट का सिलसिला जारी है. सप्ताह के पहले कारोबारी दिन मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) खुलते ही दोनों कीमती धातुओं के दाम नीचे आ गए. चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट देखी गई, जबकि सोना भी सस्ता हो गया. इससे निवेशकों और खरीदारों के लिए बाज़ार में नया मौका बनता दिख रहा है. 

MCX पर सोमवार सुबह चांदी की कीमत पिछले बंद के मुकाबले करीब 2800 रुपये प्रति किलो तक गिर गई। पिछले कारोबारी दिन चांदी 2,32,495 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी, लेकिन बाजार खुलते ही इसका भाव गिरकर करीब 2,29,651 रुपये प्रति किलो पर आ गया। यानी एक ही झटके में चांदी लगभग 2844 रुपये सस्ती हो गई।

यह भी पढ़ें : सुबह-सुबह नालंदा में NIA की ताबड़तोड़ रेड…हथियार तस्करी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई

अगर चांदी के पुराने रिकॉर्ड की बात करें, तो इसका लाइफ टाइम हाई 4,39,337 रुपये प्रति किलो रहा है। मौजूदा कीमत से तुलना करें, तो चांदी अब अपने उच्चतम स्तर से करीब 2.09 लाख रुपये तक सस्ती हो चुकी है। यानी जो लोग पहले खरीदारी से चूक गए थे, उनके लिए अब बेहतर मौका बन सकता है। वहीं सोने की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को सोना करीब 1300 रुपये तक सस्ता हुआ। हालांकि सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है, लेकिन फिलहाल बाजार में नरमी का माहौल बना हुआ है।

यह भी पढ़ें : विधान परिषद् की बिसात पर नयी चालें.... क्या बदल जाएगा बिहार का सियासी संतुलन?

विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी, डॉलर की मजबूती और ब्याज दरों को लेकर चल रही अनिश्चितता के कारण सोना-चांदी पर दबाव बना हुआ है। ऐसे में आने वाले दिनों में कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। अगर आप सोना या चांदी में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो जल्दबाजी से बचें और बाजार के ट्रेंड पर नजर रखें। सही समय पर खरीदारी करने से आपको बेहतर फायदा मिल सकता है।

YouTube Video