Join Us On WhatsApp
BISTRO57

पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह के निधन पर CM नीतीश ने जताया शोक..

CM Nitish expressed grief over the death of former foreign m

Patna -बिहार क़े मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व केन्द्रीय विदेश मंत्री नटवर सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व० नटवर सिंह ने मई 2004 से दिसंबर 2005 तक तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ० मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार में विदेश मंत्री के रूप में कार्य किया था। उनका निधन दुखद है।मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

बताते चलें कि भारत सरकार के पूर्व विदेश मंत्री रहे के. नटवर सिंह का निधन हो गया। 95 वर्ष के नटवर सिंह ने गुरुग्राम के एक अस्पताल में इलाज क़े दौरान अंतिम सांसे ली.


 नटवर सिंह 1953 में भारतीय विदेश सेवा के लिए चुने गए थे और 1984 मैं उन्होंने विजय सेवा की नौकरी छोड़ दी थी. बाद में वह कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़े और कई अहम पदों पर रहे.2004-05 में मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार में विदेश मंत्री थे।


 पूर्व विदेश मंत्री के नटवर सिंह के राजनीतिक यात्रा की बात करें तो वे कांग्रेस के टिकट पर राजस्थान के भरतपुर से चुनाव लड़ा था और लोकसभा सांसद बने थे। 1985 में उन्हें इस्पात, कोयला और खान तथा कृषि मंत्रालय क़े राज्य मंत्री बनाए गए.1986 में वे विदेश राज्य मंत्री बने। सिंह 1987 में न्यूयॉर्क में आयोजित निरस्त्रीकरण और विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन के अध्यक्ष चुने गए.


bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp