पटना: मुख्यमंत्री की कुर्सी से नीतीश कुमार के हटने से जहां लोगों में दुःख है तो दूसरी तरफ सम्राट के सीएम बनने की ख़ुशी भी है। इसी कड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा से एक मासूम बच्ची अपनी मां के साथ नए सीएम से मुलाकात कर बधाई देने पहुंची। दर्श न्यूज़ से खास बातचीत करते हुए बच्ची ने सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने की ख़ुशी जताते हुआ कहा कि मैं उनसे मिल कर फूल दूंगी और सीएम बनने की बधाई भी दूंगी। इस दौरान बच्ची ने कहा कि मैं सीएम से कहूँगी कि बिहार में शिक्षा व्यवस्था काफी बेहतर बनायें और भी बहुत कुछ अच्छा काम करें।

यह भी पढ़ें     -     निशांत ने क्यों नहीं ली शपथ, डिप्टी CM विजय चौधरी ने बताया 'क्या है उनका प्लान?'

वहीं बच्ची की मां ने कहा कि मैं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा के बिहार शरीफ से आई हूँ। मैंने नए सीएम के लिए केदारनाथ का प्रसाद लाया है और मिल कर उन्हें देना चाहती हूँ। महिला ने नीतीश कुमार के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि उन्होंने बिहार को काफी आगे बढ़ाया है और खास कर उन्होंने महिलाओं को हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाया है। उनके काम को कभी भूला नहीं जा सकता है। नए सीएम से भी उन्होंने नीतीश के नक्शे कदम पर बिहार और महिलाओं के विकास की उम्मीद की और नए सीएम से मुलाकात की भी इक्षा जाहिर की।

यह भी पढ़ें     -     सम्राट सरकार में भी भ्रष्टाचार पर होगी ताबड़तोड़ कार्रवाई, पूर्णिया में शिक्षा विभाग का इंजीनियर गिरफ्तार

YouTube Video