पूर्णिया: बिहार में नवंबर में NDA की सरकार बनने के बाद से ही अपराध और नियंत्रण के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्रवाई की जा रही है। बुधवार को सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करते ही एक बार फिर से उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया है कि अपराध और भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्ती से निपटें और इसमें किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसी कड़ी में विशेष निगरानी इकाई की टीम ने पूर्णिया में बड़ी कार्रवाई करते हुए शिक्षा विभाग के एक अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है।
SVU की टीम ने एक ठेकेदार की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पूर्णिया में पदस्थापित बिहार शिक्षा परियोजना के सहायक अभियंता भूषण प्रसाद को 10 हजार रूपये घूस लेते हुए गिरफ्तार किया है। मामले में SVU की तरफ से जानकारी दी गई कि डगरुआ प्रखंड के मीनापुर में स्थित प्राथमिक विद्यालय में भवन निर्माण का कार्य कराया गया था जिसमें सहायक अभियंता ने संवेदक से MB वैल्यू में 6 प्रतिशत की राशि घूस के रूप में मांगी थी। निर्माण कार्य के दौरान उन्होंने संवेदक से काफी रूपये लिए भी और अब एक बार फिर बिल पर हस्ताक्षर करने के एवज में 10 हजार रूपये मांग रहे थे।
यह भी पढ़ें - निशांत ने क्यों नहीं ली शपथ, डिप्टी CM विजय चौधरी ने बताया 'क्या है उनका प्लान?'
संवेदक की शिकायत पर SVU की टीम ने मामले का सत्यापन किया और फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए सहायक अभियंता भूषण प्रसाद को 10 हजार रूपये घूस लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। विशेष निगरानी इकाई की टीम गिरफ्तार सहायक अभियंता को अपने साथ लेकर चली गई और अब उन्हें पटना में विशेष निगरानी कोर्ट में पेश किया जायेगा। इसके साथ ही उनसे पूछताछ करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें - महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर विपक्षी दलों ने की बैठक, एकजुट हो कर ऐसा करने का लिया निर्णय





