Daesh News

एक क्लिक में जानें आज का अपना राशिफल

देखें 08 अक्टूबर 2023 का राशिफल

 

मेष

जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रेमी की आपकी ओर आकर्षित होंगे। पार्टनर के साथ रिश्ते और रोमांटिक हो सकते हैं। यात्रा पर जा सकते हैं। प्रेमी को सरकारी नौकरी मिल सकती है।

वृष

आज का दिन सुखद परिणाम लेकर आएगा। प्रियजनों के साथ पैसों का लेन-देन करने से बचें। पैसा फंस सकता है। आज आपको नए अनुबंधों से लाभ होगा और आपकी प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। सरकारी नौकरी में आर्थिक लाभ हो सकता है।

मिथुन

व्यापार में उम्मीद से अधिक लाभ होगा। घर के किसी काम को पूरा करने में बड़ों की राय जरूर ले। नौकरी चाहने वालों को बड़ी कंपनी से कॉल आएगी। अगर महिलाएं घरेलू कारोबार शुरू करना चाहती हैं तो यह एक अच्छा दिन होगा।

कर्क

घरेलू तनाव को दूर करने में मदद करेंगे। किसी रिश्तेदार के आगमन से घर में खुशी का माहौल रहेगा। अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के बारे में गंभीरता से सोचेंगे। क्रोध के कारण आपके संबंध खराब हो सकते हैं। आलस्य से बचें।

सिंह 

आय के नए स्रोत खुलेंगे, लेकिन वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। आसपास के लोगों से मधुर संबंध रखें। बुरे बोल बोलेंगे तो आपका काम बिगड़ सकता है। ऑफिस में आज आपका प्रदर्शन बेहतर होगा।

कन्या

आपका दिन यात्रा में बीतेगा। परिवार के लोग आपको अच्छी सलाह देंगे। व्यवसाय में उम्मीद से अधिक धन लाभ होगा। नौकरी बदलना चाहते हैं तो सोच-समझकर करें। शाम तक कोई शुभ समाचार मिल सकता है। दांपत्य जीवन में नई खुशियां आएंगी।

तुला

आज स्वास्थ्य नाजुक रह सकता है। कोई बड़ा काम पूरा होने से खुशी महसूस होगी। कानूनी विवादों में सफलता मिल सकती है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। माता-पिता की ओर से आर्थिक मदद मिल सकती है।

वृश्चिक 

आज का दिन निराशाजनक हो सकता है। व्यापार में अपेक्षित परिणाम न मिलने से मन उदास हो सकता है। मन किसी बात को लेकर थोड़ा परेशान रहेगा। परिवार में तनाव हो सकता है। बच्चों की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है।

धनु

खर्च पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें। छात्रों को शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। आने वाले समय में महत्वाकांक्षाएं बढ़ेंगी। आपकी वाणी से सभी प्रभावित होंगे। पसंद की कंपनी में इंटरव्यू के लिए कॉल आएगी। जल्द अभी नौकरी मिल सकती है।

मकर

आज आपके अधूरे काम पूरे होंगे। लंबे समय से रुका हुआ पैसा मिल सकता है। किसी से पैसा उधार भी लेना पड़ेगा। अपने पार्टनर से सहयोग मिलेगा। नौकरी में तनाव हो सकता है। बॉस के साथ संबंधों में सुधार लाने का प्रयास करें।

कुंभ 

आज का दिन थोड़ा तनाव भरा हो सकता है। कोई ऐसी जानकारी मिलेगी, जिससे आप प्रसन्न हो सकते हैं। अप्रत्याशित यात्रा पर जाना पड़ेगा। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें। अधिकारी वर्ग से सहयोग मिल सकता है।

मीन

पारिवारिक जिम्मेदारियां निभानी पड़ सकती है। साथ काम करने वाले लोगों से सहयोग प्राप्त होगा। व्यक्तित्व को निखारने के लिए अच्छा मौका मिल सकता है। कम मेहनत में अधिक फल मिल सकता है।

आध्यात्मिक गुरु श्री कमलापति त्रिपाठी "प्रमोद"

Scan and join

Description of image