दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज का दूसरा और अंतिम टेस्ट जीतने के लिए भारत को 79 रनों का लक्ष्य मिला है. भारतीय गेंदबाजों ने अफ़्रीकी टीम को दूसरी पारी में 176 रनों पर समेट दिया. टेस्ट मैच के दूसरे दिन मेजबान टीम ने 62/3 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया और सलामी बल्लेबाज Aiden Markram के शतक की बदौलत टीम ने बोर्ड पर 176 रन जड़े. 

बुमराह ने लगाया छक्का 

IND VS SA 2nd Test Live : मार्क्रम का शतक लेकिन टेस्ट जीतने के लिए भारत को चाहिए 79 रन

मैच के पहले दिन जहां भारतीय तेज गेंदबाज Mohammad Siraj ने 6 विकेट लिए थे, जिससे अफ़्रीकी टीम महज 55 रनों पर ढेर हो गई थी वहां दूसरी पारी में Jasprit Bumrah ने 6 विकेट लिए. मार्क्रम को छोड़ कोई भी अफ़्रीकी बल्लेबाज सहज नहीं दिखे. मार्क्रम को छोड़ दें तो सिर्फ तीन बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू सके. अपना फेयरवेल मैच खेल रहे Dean Elgar, जो कप्तानी की भूमिका में भी हैं, सिर्फ 12 रन बनाकर आउट हो गए. David Bedingham 11 रन और Marco Jansen 11 रन जोड़ पाए. 

IND VS SA 2nd Test Live : मार्क्रम का शतक लेकिन टेस्ट जीतने के लिए भारत को चाहिए 79 रन

भारतीय गेंदबाजों की बात करें तो बुमराह के अलावा Mukesh Kumar ने 2 विकेट लिए वहीं मोहम्मद सिराज और प्रसिद्द कृष्णा को 1-1 विकेट मिला. मार्क्रम ने 103 गेंदों पर 17 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 106 रन बनाए. अब भारत को टेस्ट मैच जीतने के लिए 79 रनों की दरकार है. इससे टेस्ट सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म हो जाएगी.