भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवम केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा जी के निर्देशानुसार आज झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव की दृष्टि से चुनाव प्रभारी एवम सह प्रभारी की नियुक्ति की गई है। केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी प्रदेश के चुनाव प्रभारी एवम असम सरकार के मुख्यमंत्री श्री हेमंत विश्व शरमा जी सह प्रभारी बनाए गए हैं।

झारखंड विधान सभा चुनाव के  प्रभारी एवम सह प्रभारी की नियुक्ति का प्रदेश भाजपा ने किया स्वागत, शिवराज सिंह चौहान एवम हेमंत विश्व शरमा  के मार्गदर्शन में प्रदेश में बनेगी डबल इंजन की सरकार....

प्रदेश भाजपा ने दोनो नियुक्तियों का स्वागत एवम अभिनंदन किया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि दोनो नेता अनुभवी ,परिश्रमी और कुशल संगठनकर्ता हैं।

झारखंड विधान सभा चुनाव के  प्रभारी एवम सह प्रभारी की नियुक्ति का प्रदेश भाजपा ने किया स्वागत, शिवराज सिंह चौहान एवम हेमंत विश्व शरमा  के मार्गदर्शन में प्रदेश में बनेगी डबल इंजन की सरकार....

श्री मरांडी ने कहा कि शिवराज सिंह जी एवम हेमंत विश्व शरमा जी ने झारखंड के लोकसभा चुनाव में भी खूब पसीना बहाया है। तपती गर्मी में कई सभाओं को संबोधित किया। आगामी विधानसभा चुनाव में इनके अनुभवों,कार्य कुशलता और प्रत्यक्ष मार्गदर्शन का लाभ पार्टी को मिलेगा। चुनाव प्रभारी एवम सह प्रभारी के मार्गदर्शन में भाजपा प्रदेश की भ्रष्ट , निकम्मी ठगबंधन सरकार को उखाड़ फेंकते हुए प्रदेश में  मजबूत डबल इंजन सरकार बनाएगी।