पटना: देश में कछुए की खरीद बिक्री पर प्रतिबंध है बावजूद इसके कुछ लोग इसकी तस्करी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। हालांकि पुलिस लगातार कछुओं की तस्करी करने वाले लोगों के विरुद्ध कार्रवाई कर रही है और इसी कड़ी में गुरुवार को राजधानी पटना में RPF की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या में जिन्दा कछुओं के साथ ही चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों में से एक महिला भी है और सभी उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले बताये जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें     -     CM नीतीश की समृद्धि यात्रा के चार चरण पूरे, अब इस दिन से निकलेंगे पांचवें चरण में...

मामले में रेल डीएसपी भास्कर रंजन ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को फरक्का एक्सप्रेस में छापेमारी की गई और उस दौरान 88 कछुए बरामद किये गए हैं। एक एक कछुओं का वजन करीब 10 किलो या उससे भी अधिक है और इनका बाजार मूल्य करोड़ों रूपये में आंकी जा रही है। उन्होंने बताया कि सभी लोग हैण्ड बैग में कछुओं को भर कर तस्करी कर रहे थे। फ़िलहाल सभी से पूछताछ के आधार पर तस्करी गिरोह की छानबीन की जा रही है और पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है।

डीएसपी ने बताया कि सभी गिरफ्तार तस्कर उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं और इन्होने पहले भी इस तरह की तस्करी की है। फ़िलहाल सभी का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है और आग एकी कार्रवाई भी की जा रही अहि।

यह भी पढ़ें     -     इससे पहले CM नीतीश को देना होगा इस्तीफा नहीं तो चली जाएगी राज्यसभा की सदस्यता, पढ़ें क्या क्या है नियम कानून...

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट