पटना: बिहार में मौसम एक बार फिर से करवट लेने वाला है। शुक्रवार को राज्य के 38 जिलों में आंधी के साथ बारिश और आकाशीय बिजली को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार 12 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और 26 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में हवा की रफ्तार 60 किमी प्रति घंटा तक रह सकती है जबकि गरज और चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है।
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो बिहार में इस वक्त मौसम में बदलाव का मुख्य कारण है बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाएं। साथ ही पश्चिमी विक्षोभ का भी प्रभाव बना हुआ है जिसके कारण वातावरण में अस्थिरता है। इस दौरान दिन में तापमान बढ़ने और रात में ठंडी हवाओं के कारण मौसम नम रह सकती है। मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार के लिए बिहार में अलर्ट जारी किया है।
यह भी पढ़ें - रामनवमी के अवसर पर मंदिरों में लगी है श्रद्धालुओं की भारी भीड़, जय श्री राम से गूंज रहा राजधानी...
मौसम विभाग के अनुसार राजधानी पटना में अगले दो दिनों तक असमान में बादल छाये रह सकते हैं और बीच बीच में हवा की गति भी तेज हो सकती है। 27 मार्च को बारिश भी हो सकती है जबकि 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। 28 मार्च को भी मौसम अस्थिर रह सकता है, हलकी मध्यम बारिश और बिजली गिरने के साथ ही तेज हवा चलने की भी चेतावनी जारी की गई है।
किन जिलों में है ऑरेंज और येलो अलर्ट
- ऑरेंज अलर्ट: पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, वैशाली और समस्तीपुर
- येलो अलर्ट: नालंदा, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, गया, नवादा, जहानाबाद, अरवल, लखीसराय, शेखपुरा, बेगूसराय, खगड़िया, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया, भागलपुर, बांका, मुंगेर और जमुई
यह भी पढ़ें - रामनवमी के अवसर पर अयोध्या में जुटी है भारी भीड़, दर्शन की अवधि बढाई गई, 12 बजे सूर्यदेव करेंगे तिलक...




