मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर में एक पोखर से एक किशोरी का शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई। कहा जा रहा है कि किशोरी मोबाइल से एक युवक से बातचीत करती थी और उसके साथ शादी करना चाहती थी जिसकी वजह से उसकी मां ने मोबाइल छीन लिया था इसलिए उसने आत्महत्या कर ली वहीं किशोरी के परिजन ने हत्या का आरोप लगाया है। फ़िलहाल पुलिस ने पोखर से शव बरामद करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र की है जहां थाना से करीब 100 मीटर दूर ही शिव मंदिर गली में छात्रा का शव पोखर से बरामद की गई है।
बताया जा रहा है कि सीतामढ़ी के महिंदवारा थाना क्षेत्र निवासी किशोरी अपने परिवार के साथ मुजफ्फरपुर में लक्ष्मी चौक के समीप किराये के मकान में रहती थी। वह एक युवक से लगातार बात करती थी और उससे शादी भी करना चाहती थी लेकिन उसके परिजन इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे। किशोरी की मां ने कहा कि एक नशेड़ी युवक उस पर शादी का दबाव बना रहा था। किशोरी भी उससे बातचीत करती थी और शनिवार को उसने युवक को उसकी मां के साथ शादी की बातचीत करने के लिए घर भी बुलाया था। कुछ देर बाद फोन पर बात करते हुए मैं जब छत पर गई और वहां से वापस आई तो किशोरी गायब थी, जिसके बाद डायल 112 पर मामले की शिकायत की। वहीं मामले में पुलिस का कहाँ है तकि उन्होंने रविवार को लड़की को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया था।
मामले को लेकर किशोरी के पिता ने बताया कि सोमवार की सुबह वह अपनी बच्ची को खोज रहे थे तभी उनके एक दोस्त ने फोन कर पूछा कि तुम्हारी बेटी कहाँ है, एक लड़की का शव पोखर में मिला है। वहां पहुंच कर जब देखा तो वह मेरी बेटी का ही शव था। पिता ने आरोप लगाया कि मेरी बेटी की हत्या कर शव को जला कर फेंका गया और आरोपी पूरे परिवार के साथ फरार है। वहीं मामले को लेकर डीएसपी 2 विनीता सिन्हा ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। किशोरी दो दिन पहले अपने प्रेमी के घर चली गई थी जिसे पुलिस ने बरामद कर रविवार को परिजन के हवाले किया था।
डीएसपी 2 विनीता सिन्हा ने बताया कि रविवार की रात किशोरी अपने परिवार के साथ थी। इस दौरान उसकी मां ने लड़के से बात करने से मना किया और मोबाइल छीन लिया था जिसके बाद वह घर से गायब हो गई और सोमवार को उसका शव पोखर से बरामद किया गया है। उन्होएँ कहा कि अब परिजन के लिखित शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फ़िलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए SKMCH भेज दिया गया है और पुलिस अपने स्तर से कार्रवाई कर रही है।
यह भी पढ़ें - मगध मेडिकल अस्पताल में जीएनएम छात्राओं ने देर रात किया हंगामा, साथ पढने वाले छात्रों पर लगाये गंभीर आरोप





